कानपुर। कहते हैं कि छोटी चीजों को कभी हल्के में नहीं लेना चाहिए, अब जरा सोचिए—एक नन्हें से चूहे ने पूरे इंडिगो प्लेन के पंख ही थाम दिए। रविवार को कानपुर एयरपोर्ट पर ऐसा ही रोमांचक नजारा देखने को मिला, जब 140 यात्रियों से भरी दिल्ली जाने वाली फ्लाइट टेकऑफ से ठीक पहले “माउस अलर्ट” की वजह से अटक गई।असल कहानी तब शुरू हुई जब यात्री आराम से सीट पर बैठ रहे थे और फ्लाइट 2:55 पर उड़ान भरने ही वाली थी। तभी अचानक एक यात्री की नज़र पड़ी उस फुर्तीले चूहे पर, जो प्लेन के अंदर बेधड़क इधर-उधर उछल-कूद कर रहा था। देखते ही देखते हड़कंप मच गया। अधिकारी तुरंत हरकत में आए और प्लेन को रनवे से रोक दिया गया।
करीब दो घंटे तक इंडिगो की फ्लाइट “माउस हंट” में फंसी रही। यात्री बेचैन और अधिकारी परेशान, लेकिन चूहा मस्ती में घूमता रहा। आखिरकार जांच के बाद ही फ्लाइट को आगे बढ़ाया जा सका।
यानी कि कानपुर एयरपोर्ट पर रविवार की शाम का हीरो कोई पायलट नहीं, बल्कि एक छोटा-सा चूहा बन गया जिसने पूरे प्लेन को “ग्राउंडेड” कर दिया।
एयरपोर्ट पर “माउस मिशन” : छोटे से चूहे ने रोक दी इंडिगो की फ्लाइट