क्रिकेट एसोसियेशन का 75वां वार्षिक आमसभा: जूनियर क्रिकेट पर विशेष फोकस, अंडर-14 व अंडर-16 लीग का निर्णय

कानपुर—कानपुर क्रिकेट एसोसियेशन की 75वीं वार्षिक आम सभा केडीएमए वर्ल्ड स्कूल, केशवपुरम में सम्पन्न हुई। सभा में सत्र 2024-25 की वार्षिक रिपोर्ट सचिव कौशल कुमार सिंह ने प्रस्तुत की, प्रतियोगिता सचिव ने खेल संबंधी विवरण साझा किया और कोषाध्यक्ष ने आय-व्यय का ब्योरा रखा।
सत्र 2025-26 के लिए आम सभा में निर्णय लिया गया कि अंडर-14 (एकेडमी क्रिकेट) और अंडर-16 (ट्रायल आधारित) क्रिकेट पर विशेष ध्यान केंद्रित किया जाएगा। स्वगीर्य मोतीराम (एडवोकेट) की स्मृति में अंडर-16 क्रिकेट लीग का आयोजन किया जाएगा और अंडर-14 लीग को भी व्यापक स्तर पर आयोजित किया जाएगा। इस वर्ष खिलाड़ियों के लिए वर्ष में दो पर्सनैलिटी डेवलपमेंट कैंप लगाने का भी निर्णय लिया गया। इसके अलावा, सीनियर मैचों को यूट्यूब पर लाइव प्रसारित करने का निर्णय भी सभा में लिया गया।

बैठक में डॉ. संजय कपूर, अध्यक्ष एसएन सिंह, सचिव कौशल कुमार, उपाध्यक्ष संजय तिवारी, अरविंद सिंह और आशीष सचान के अलावा संजय जाटव, राहुल, अरुण भाटिया, विनय आनंद और अश्वनी कोहली समेत बड़ी संख्या में क्लब प्रतिनिधि और आजीवन सदस्य उपस्थित रहे।

यह निर्णय कानपुर क्रिकेट के जूनियर और सीनियर स्तर पर नए उत्साह और प्रतिभा को बढ़ावा देगा और खिलाड़ियों को अधिक अवसर उपलब्ध कराएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

नमस्कार,J news India में आपका हार्दिक अभिनंदन हैं, यहां आपकों 24×7 के तर्ज पर पल-पल की अपडेट खबरों की जानकारी से रूबरू कराया जाएगा,खबर और विज्ञापन के लिए संपर्क करें- +91 9044953076,हमारे यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें साथ ही फेसबुक पेज को लाइक अवश्य करें।धन्यवाद