कानपुर—अखिल भारतीय ओमर उमर वैश्य महासभा (नगर इकाई-कानपुर) द्वारा केपीएम अस्पताल में 150वां स्वल्पाहार सेवा कार्यक्रम सफलतापूर्वक आयोजित किया गया। इस सेवा कार्य के तहत डॉक्टरों, मरीजों और तीमारदारों को ब्रेड, फल, मठा, मक्खन, बिस्किट और नमकीन वितरित किए गए।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अजय कुमार गुप्ता, स्वजातीय धर्मप्रकाश गुप्ता, राम कुमार ओमर और राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष दीपक गुप्ता ने संस्था को इस सफल सेवा कार्यक्रम के लिए बधाई दी। संस्था के अध्यक्ष संजय कुमार गुप्ता ‘राधा’ ने बताया कि कोरोना महामारी के बाद से महासभा द्वारा लगातार पिछले चार वर्षों से हर रविवार को केपीएम अस्पताल में यह सेवा कार्य बिना रुके किया जा रहा है।
महामंत्री रुपेश गुप्ता ने अतिथियों का स्वागत और सत्कार किया, जबकि महिला इकाई की अध्यक्ष तुलिका ओमर और उनकी टीम ने भी सेवा कार्य में सक्रिय योगदान दिया। कार्यक्रम में कोषाध्यक्ष अजय गुप्ता, पूर्व अध्यक्ष विश्वनाथ गुप्ता ‘बिस्सू’, संजीव गुप्ता, अजीत गुप्ता सहित अन्य कार्यकारिणी सदस्य उपस्थित रहे।
इस कार्यक्रम ने समाज सेवा में महासभा की निरंतरता और समर्पण को उजागर किया और मरीजों तथा अस्पताल स्टाफ के बीच सकारात्मक संदेश पहुंचाया।