“जल है तो कल है: रमईपुर एसजे० महाविद्यालय में जल संरक्षण अभियान का आयोजन

कानपुर,जल ही जीवन है आप और हमने बहुत सुना होगा लेकिन आज इसके महत्व पर वर्ल्ड वाइड फंड इंडिया ने रमईपुर स्थित एस जे० महाविद्यालय में सयुक्त सहयोग से अर्बन वॉटर फुटप्रिंट कैंपेन का जल सरंक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियो एंव स्थानीय नागरिको को जल की महत्वा,जल संरक्षण,उसके सदुपयोग तथा जल संकट के निपटने की विधियों के प्रति जागरूक करना था। कार्यक्रम का शुभारम्भ महाविद्यालय के प्राचार्य डा. संजीव कुमार सिंह ने दीप प्रज्ज्वलन के साथ किया उनके साथ डब्ल्यू डब्लू एफ के सीनियर प्रोजेक्ट ऑफिसर उमेश चन्द्रा,कानपुर मंडल ऑफिसर डॉ आँचल मित्तल तथा मुख्य अतिथि केएलसी इंस्टिट्यूट ऑफ़ प्रोफेशनल स्टडीज,उन्नाव के टेक्निकल डायरेक्टर शिशिर अवस्थी अतिथि रहे। इस कार्यक्रम में संस्था द्वारा ‘जलवायु परिवर्तन,वर्षा जलसंचयन,घरेलू जल उपयोग में सुधार तथा जलवायु के प्रति संवेदन- शील जीवन शैली अपनाने पर पी०पी०टी० व पोस्टर बैनर,पम्पलेट,फार्म आदि से विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने बताया कि छोटे छोटे कदम जैसे कि टपकते जल को बन्द करना, जल अपव्यय को रोकना समाज में बड़ा परिवर्तन ला सकता है। इस कार्यक्रम में उमेश चंद्र तथा आंचल मित्तल ने कार्यक्रम उपस्थित सभी को जल संचय करने के अलग-अलग तरीकों को बड़े ही अच्छे ढंग से लोगों को समझाया। इसके पश्चात मुख्य अतिथि शिशिर अवस्थी द्वारा कार्यक्रम में उपस्थित छात्रों को तकनीकी प्रशिक्षण का जीवन में महत्व पर चर्चा की उन्होंने बताया बिना कौशल और हुनर के किसी भी व्यक्ति की कदर नहीं हो सकती। अंततः प्राचार्य ने अपने भाषण में कहा जल हमारे जीवन का मूल आधार है। यदि आज हम इसको संरक्षण के प्रति जागरुक नहीं हुए तो भविष्य में गम्भीर संकट का सामना करना पडेगा। इस अवसर पर महाविद्यालय लगभग 200 छात्र छात्राएं,शिक्षक गण,एनसीसी कैडेट एवं स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे। “जल है तो कल है “इस मूल मंत्र के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

नमस्कार,J news India में आपका हार्दिक अभिनंदन हैं, यहां आपकों 24×7 के तर्ज पर पल-पल की अपडेट खबरों की जानकारी से रूबरू कराया जाएगा,खबर और विज्ञापन के लिए संपर्क करें- +91 9044953076,हमारे यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें साथ ही फेसबुक पेज को लाइक अवश्य करें।धन्यवाद