निराश्रित श्वानों के लिए नगर निगम की बड़ी पहल, शहर के विभिन्न क्षेत्रों में 55 डॉग फीडिंग सेंटर शुरू

कानपुर-नगर आयुक्त सुधीर कुमार के निर्देश पर पशु चिकित्सा विभाग ने निराश्रित श्वानों की बढ़ती समस्या पर लगाम लगाने और उन्हें व्यवस्थित तरीके से भोजन उपलब्ध कराने के लिए नगर निगम ने एक बड़ी पहल की है। उच्चतम न्यायालय के आदेश 22 अगस्त और पशु जन्म नियंत्रण (एबीसी) नियम-2023 के अनुपालन में नगर निगम ने शहर के विभिन्न इलाकों में 55 पेट फीडिंग सेंटर शुरू कर दिए हैं इन डाॅग फीडिंग सेंटरों का चयन इस तरह किया गया है कि वे बच्चों के खेल स्थलों, स्कूलों, बुजुर्गों की आवाजाही वाले स्थानों और भीड़-भाड़ वाले मार्गों से दूर हों। निगम का कहना है कि सामुदायिक श्वानों को अब सिर्फ इन निर्धारित स्थलों पर ही भोजन कराया जाएगा। उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कार्यवाही की जाएगी। नगर आयुक्त ने बताया कि फीडिंग सेंटरों की स्थापना से न केवल श्वानों को सुरक्षित ढंग से भोजन मिलेगा, बल्कि नागरिकों की सुरक्षा भी सुनिश्चित होगी। उन्होंने कहा कि श्वानों का स्वभाव क्षेत्रीय होता है और यदि उन्हें उनके क्षेत्र से बाहर भोजन के लिए भटकना पड़े तो आक्रामकता की स्थिति उत्पन्न हो सकती है। निर्धारित भोजन स्थल इस समस्या को काफी हद तक रोकेंगे। वहीं, सीवीओ डॉ आरके निरंजन ने स्पष्ट किया गया है कि भोजन कराने वाले पशु प्रेमियों को स्थल पर स्वच्छता बनाए रखनी होगी और बचा हुआ भोजन सुरक्षित तरीके से निस्तारित करना होगा। साथ ही उन्हें निगम के बंध्याकरण और टीकाकरण कार्यक्रम में भी सहयोग करना होगा। जनजागरूकता अभियान भी चलाया जाएगा, जिसमें नागरिकों को यह बताया जाएगा कि सामुदायिक श्वानों से कैसे व्यवहार करें और उन्हें जिम्मेदारीपूर्वक कैसे भोजन कराएं। सीवीओ ने बताया कि 55 पेट फीडिंग सेंटर शुरू होने से शहर में न सिर्फ आवारा श्वानों की समस्या नियंत्रित होगी बल्कि मानव और पशु के बीच बेहतर सह-अस्तित्व का माहौल भी बनेगा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

नमस्कार,J news India में आपका हार्दिक अभिनंदन हैं, यहां आपकों 24×7 के तर्ज पर पल-पल की अपडेट खबरों की जानकारी से रूबरू कराया जाएगा,खबर और विज्ञापन के लिए संपर्क करें- +91 9044953076,हमारे यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें साथ ही फेसबुक पेज को लाइक अवश्य करें।धन्यवाद