विजय कपूर और अजय कपूर ने किया उद्घाटन, प्राकृतिक चिकित्सा से मिलेगा रोगों से स्थायी राहत
कानपुर। शास्त्री नगर क्षेत्र में स्वास्थ्य एवं प्राकृतिक चिकित्सा को समर्पित ‘प्रिंस आयुर्वेदा एण्ड न्यूरोथेरेपी सेन्टर’ का शुभारंभ भव्य और सादगीपूर्ण वातावरण में किया गया। इस अवसर पर कोआपरेटिव इस्टेट के चेयरमैन विजय कपूर एवं वरिष्ठ भाजपा जननायक अजय कपूर मुख्य अतिथि रहे, जिन्होंने फीता काटकर संस्थान का विधिवत उद्घाटन किया।
आत्मीय स्वागत और शुभकामनाएं
संचालकों ने दोनों मुख्य अतिथियों का मंगल-तिलक और पुष्पमालाओं से अभिनंदन किया। इस मौके पर शहर के अनेक गणमान्यजन, स्वास्थ्यप्रेमी एवं स्थानीय लोग भी उपस्थित रहे और संस्थान की सफलता की कामना की।
आधुनिक कोलन थेरेपी की सुविधा
न्यूरोथैरेपिस्ट आयुष पाल एवं न्यूरोपैथ डॉ. निमिष पाल ने बताया कि अधिकांश रोगों की जड़ दूषित पेट है। जब तक आंतों की गहराई से सफाई नहीं होती, तब तक संपूर्ण स्वास्थ्य संभव नहीं है। सामान्य एनिमा या चूर्ण से जो गंदगी नहीं निकलती, उसके लिए विशेष कोलन थेरेपी आवश्यक है, जो अब तक सिर्फ बड़े नैचुरोपैथी केंद्रों में ही उपलब्ध थी। अब यह अत्याधुनिक सेवा कानपुर वासियों के लिए यहीं उपलब्ध हो गई है।
स्वदेशी चिकित्सा को बढ़ावा
मुख्य अतिथि विजय कपूर ने कहा कि स्वदेशी और प्राकृतिक चिकित्सा पद्धति आज के समय की आवश्यकता है। यह संस्थान न केवल रोगों से मुक्ति का मार्ग प्रशस्त करेगा बल्कि स्वस्थ जीवनशैली के निर्माण में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।
गणमान्यजनों की उपस्थिति
इस अवसर पर प्रमुख रूप से रमन कपूर, कार्तिक कपूर, अनिल मल्होत्रा, बलराम नरूला, सोम चंद्र गुप्ता, पार्षद अरविंद यादव, यशपाल सचान, सुभाष पाल, अंश चंदेल, दीप गुरनानी सहित कई गणमान्यजन उपस्थित रहे।