मौसम विभाग ने 7 जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी

कानपुर सहित कई जिलों में तेज हवा और बारिश की संभावना

कानपुर। लगातार बदलते मौसम के बीच भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने हमीरपुर, फतेहपुर, जालौन, रायबरेली, कानपुर नगर, कानपुर देहात और उन्नाव जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। वहीं 36 जिलों के लिए येलो अलर्ट घोषित किया गया है।

मौसम विभाग के अनुसार, इन जिलों में गरज-चमक के साथ आकाशीय बिजली गिरने और 30 से 40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएँ चलने की आशंका है। कई जगहों पर मध्यम से भारी बारिश भी हो सकती है।

सीएसए कानपुर के मौसम वैज्ञानिक ने बताया कि शहर और आसपास के क्षेत्रों में झमाझम बारिश दर्ज की गई है। अलर्ट दोपहर 1:55 बजे तक प्रभावी रहेगा।

बारिश के साथ ही नगर निगम की लापरवाही भी उजागर हुई। शहर के प्रमुख मार्गों पर जलभराव ने निगम के दावों की पोल खोल दी, जिससे लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

नमस्कार,J news India में आपका हार्दिक अभिनंदन हैं, यहां आपकों 24×7 के तर्ज पर पल-पल की अपडेट खबरों की जानकारी से रूबरू कराया जाएगा,खबर और विज्ञापन के लिए संपर्क करें- +91 9044953076,हमारे यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें साथ ही फेसबुक पेज को लाइक अवश्य करें।धन्यवाद