मुंबई से छंद तक फैली दहशत: ‘जनावर- द बीस्ट विदिन’ का ट्रेलर लॉन्च

मुंबई।
ज़ी5 ने अपनी नई हिंदी ओरिजिनल सीरीज़ ‘जनावर: द बीस्ट विदिन’ का ट्रेलर जारी कर दिया है। शचिंद्र वत्स निर्देशित यह रोमांचक क्राइम-ड्रामा 26 सितंबर 2025 को प्रीमियर होगा।
कहानी छंद नामक कस्बे के ईमानदार पुलिस अधिकारी हेमंत कुमार (भुवन अरोड़ा) पर आधारित है, जो रहस्यमयी अपराधों और अपने निजी संघर्षों से जूझता है। कस्बे में एक बिना सिर वाली लाश, गायब सोना और लापता व्यक्ति जैसी घटनाएँ दहशत का माहौल बना देती हैं। हेमंत को न सिर्फ इन अपराधों को सुलझाना है बल्कि व्यवस्था की पक्षपातपूर्ण सोच और व्यक्तिगत उलझनों का भी सामना करना पड़ता है।
सीरीज़ में भुवन अरोड़ा के साथ भगवान तिवारी, अतुल काले, वैभव यशविर, इशिका डे, विनोद सूर्यवंशी, अमित शर्मा, बदरुल इस्लाम और दीक्षा सोनलकर ठम जैसे कलाकार प्रमुख भूमिकाओं में नज़र आएंगे।
ट्रेलर लॉन्च पर अपनी भूमिका को लेकर भुवन अरोड़ा ने कहा—
“‘जनावर- द बीस्ट विदिन’ सिर्फ एक अभिनेता ही नहीं, बल्कि एक इंसान के तौर पर भी आपको परखती है। हेमंत की भूमिका निभाना बेहद चुनौतीपूर्ण रहा, क्योंकि इसमें फर्ज़, पहचान, परिवार और डर जैसी कई परतें हैं।”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

नमस्कार,J news India में आपका हार्दिक अभिनंदन हैं, यहां आपकों 24×7 के तर्ज पर पल-पल की अपडेट खबरों की जानकारी से रूबरू कराया जाएगा,खबर और विज्ञापन के लिए संपर्क करें- +91 9044953076,हमारे यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें साथ ही फेसबुक पेज को लाइक अवश्य करें।धन्यवाद