कानपुर-शासन द्वारा जारी दिशा निर्देशों के अनुपालन में महापौर प्रमिला पांडे एवं नगर आयुक्त सुधीर कुमार द्वारा शहर की जनमानस को अवैध एवं अनाधिकृत रूप से प्रतिस्थापित विज्ञापन व अतिक्रमण की समस्याओं से निजात दिलाए जाने हेतु चलाए जा रहे संयुक्त अतिक्रमण अभियान के अन्तर्गत कानपुर नगर निगम द्वारा कराई गई प्रभावी कार्यवाही का विवरण निम्नानुसार है कानपुर नगर निगम सीमान्तर्गत कानपुर शहर के समस्त जोनों में अवैध एवं अनाधिकृत रूप से प्रतिस्थापित विज्ञापन-पटों को हटाये जाने का कार्य निरन्तर एवं सुचारू रूप से किया जा रहा है जिसके अन्तर्गत 750 क्यास्क, 80 बिल बोर्ड, 160 रोड क्रास बैनर 01 लोक निर्माण वाले पोल का पर्दा, व 04 रेट्रो बोर्ड कुल-996 अवैध विज्ञापन-पटों को हटाया गया।
अनधिकृत विज्ञापन व अतिक्रमण पर नगर निगम की बड़ी कार्रवाई