आओ गढ़े संस्कारवान पीढ़ी
विषय पर विशेषज्ञों ने दिए मार्गदर्शन
कानपुर। रॉयल क्लिफ में FOGSI की प्रेसिडेंशियल अखिल भारतीय राष्ट्रीय कॉन्फ्रेंस के अंतर्गत ‘आध्यात्मिक गर्भ संस्कार कार्यशाला’ आयोजित हुई। विषय था आओ गढ़े संस्कारवान पीढ़ी कार्यक्रम का शुभारंभ शंखनाद, देव आह्वान और मातृ वंदना से हुआ। चेयरपर्सन डॉ. संगीता सारस्वत ने प्रस्तावना रखते हुए सभी का स्वागत किया। मुख्य अतिथि प्रतिभा शुक्ला ने गायत्री मंत्र की महिमा और स्वस्थ जीवन के सूत्र बताए, जबकि विशिष्ट अतिथि डॉ. वंदना पाठक ने आयुर्वेद के महत्व को रेखांकित किया।
विभिन्न विशेषज्ञों ने कार्यशाला में महत्वपूर्ण विषयों पर व्याख्यान दिए। इनमें आहार-विहार पर डॉ. नीतू मिश्रा, जीवन शैली पर डॉ. रश्मि भूषण, योग और जप पर डॉ. सीमा द्विवेदी, व्यसन मुक्ति पर डॉ. प्रतिमा वर्मा, होम्योपैथी पर डॉ. सुरेखा, योग पर अर्चना तथा यज्ञ चिकित्सा पर डॉ. अमर सारस्वत ने मार्गदर्शन किया।कार्यक्रम का संचालन डॉ. रीना कौलमट्टू, डॉ. रिचा भल्ला, डॉ. राशि मिश्रा, डॉ. रेनु गुप्ता, डॉ. नीना गुप्ता और डॉ. शैली अग्रवाल ने किया। इस अवसर पर कानपुर विद्या मंदिर, कस्तूरबा गर्ल्स इंटर कॉलेज, दुर्गावती दुर्गा प्रसाद सनातन धर्म गर्ल्स कॉलेज, पूर्णा देवी खन्ना गर्ल्स इंटर कॉलेज और ओंकारेश्वर सरस्वती विद्या निकेतन इंटर कॉलेज की लगभग 250 छात्राओं ने भाग लिया। आहार, व्यसन मुक्ति और पर्यावरण स्वच्छता पर आयोजित पोस्टर प्रतियोगिता में 15 छात्राओं को मेडल दिए गए। वहीं सीनियर डॉक्टरों ने स्लोगन वॉक कर स्वास्थ्य जागरूकता का संदेश दिया।कार्यशाला में सहभागिता करने वाले वरिष्ठ चिकित्सक डॉ. मीरा अग्निहोत्री, डॉ. किरण पांडे, डॉ. नीलम मिश्रा, डॉ. कंचन शर्मा, डॉ. कल्पना दीक्षित, डॉ. रेशमा निगम, डॉ. किरण सिन्हा, डॉ. रीता मित्तल, डॉ. आई.जे.के. सोनी आदि मौजूद रहे।