भाजपा नेता जीत प्रताप सिंह गणेश महोत्सव कार्यक्रमों में हुए शामिल

छेत्रवासियों को दी शुभकामनाएं, सरकार की योजनाओं से कराया अवगत

कानपुर देहात। अकबरपुर लोकसभा क्षेत्र में चल रहे गणेश महोत्सव और भंडारों के अवसर पर भाजपा नेता जीत प्रताप सिंह ने लगातार विभिन्न गांवों और कस्बों में पहुंचकर श्रद्धालुओं के साथ उत्सव की खुशियां साझा कीं। उन्होंने इस दौरान सभी क्षेत्रवासियों को गणेश चतुर्थी की शुभकामनाएं दीं और केंद्र एवं प्रदेश सरकार की लोककल्याणकारी योजनाओं की जानकारी देकर उन्हें लाभ उठाने का आह्वान किया।
जीत प्रताप सिंह ने कहा कि “गणेश उत्सव केवल धार्मिक पर्व ही नहीं, बल्कि सामाजिक एकता और भाईचारे का प्रतीक है। भाजपा सरकार गरीबों, किसानों, महिलाओं और युवाओं के उत्थान के लिए लगातार कार्य कर रही है और हर वर्ग को योजनाओं से लाभ मिल रहा है।”

जिन क्षेत्रों का किया दौरा

नेता ने अपने दौरे में मैथा, शाहपुर, लालपुर, भैरमपुर, गोपालपुर, कुशलपुर, जामू, दहेली, कठारा, मझवान, हाथीगांव, महोली, सिंहपुर, मर्दानपुर, गंभीरपुर, हरदयपुर, कल्याणपुर, मकड़ीखेड़ा, रतनपुरा, गंगागंज, विष्णुपुरी, नवाबगंज, शिवली, महाराजपुर सहित अनेक स्थानों पर आयोजित गणेश महोत्सव कार्यक्रमों एवं भंडारों में हिस्सा लिया।

सहयोगियों की मौजूदगी

इस दौरान उनके साथ स्थानीय नागरिकों के अलावा कमल तिवारी, ओम द्विवेदी, तरुण खन्ना, शशिराज सिंह, अजय भदौरिया, शिवा ठाकुर, आकाश दुबे, अंकित कैथल और सौरभ गुप्ता भी विभिन्न स्थानों पर मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

नमस्कार,J news India में आपका हार्दिक अभिनंदन हैं, यहां आपकों 24×7 के तर्ज पर पल-पल की अपडेट खबरों की जानकारी से रूबरू कराया जाएगा,खबर और विज्ञापन के लिए संपर्क करें- +91 9044953076,हमारे यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें साथ ही फेसबुक पेज को लाइक अवश्य करें।धन्यवाद