एंटीरैबीज वैक्सीनेशन वैन को महापौर तथा नगर आयुक्त ने हरी झंडी दिखा किया रवाना
कानपुर-कानपुर नगर निगम के द्वारा मास एंटी रैबीज वैक्सीनेशन प्रोग्राम की शुरूआत की गई नगर निगम मुख्यालय, मोतीझील से एंटी रैबीज वैक्सीनेशन वैन को महापौर प्रमिला पाण्डेय तथा नगर आयुक्त सुधीर कुमार द्वारा हरी झंडी दिखाकर की गई यह कार्यक्रम भारत सरकार के “रैबीज मुक्त भारत” अभियान का एक हिस्सा है, जिसका उद्देश्य पशुओ और मनुष्यो दोनो की रैबीज जैसी घातक बीमारी से सुरक्षा सुनिश्चित करना है रैबीज एक घातक बीमारी है, जो मूल रूप से कुत्ते के द्वारा मनुष्य को काट लेने पर फैलती है, जिसका बचाव एकमात्र रेबीज टीकाकरण ही है इसके तहत कानपुर नगर निगम द्वारा पशु प्रेमियो, एनीमल एक्टिविस्ट तथा एनजीओ के सहयोग से आवारा श्वानो का उनके मूल स्थानो पर ही टीकाकरण का कार्य किया जायेगा क्योंकि सर्वोच्च न्यायालय के आदेश के क्रम में कुत्तों को मूल स्थान से विस्थापित नहीं किया जा सकता है अतः सभी वार्डों में ही एंटी रैबीज वेक्सीनेशन वैन मय दस्ते भेजकर टीकाकरण का कार्य किया जायेगा डॉग वैक्सीनेशन टीम में पैरावेट, वैक्सीनेटर और डॉग कैचर रहेंगे महापौर के द्वारा सभी नागरिकों से अपील की गई है कि अपने पालतू कुत्तों का भी टीकाकरण अवश्य करायें तथा आवारा कुत्तो के टीकाकरण में सहयोग प्रदान करें श्वान पालक भी एआरवी वैन से अपने निजी पालतू श्वानों का वैक्सीनेशन करवा सकते है परन्तु उनका रजिस्ट्रेशन नगर निगम में कराना अनिवार्य है देश को रैबीज मुक्त बनाने की मुहिम का हिस्सा बनें नगर आयुक्त के द्वारा अवगत कराया गया कि कानपुर नगर निगम के द्वारा आक्रामक व कटखने कुत्तों के लिये जल्द ही डॉग सेल्टर हाउस बनाया जायेगा मास एंटी रैबीज कार्यक्रम रैबीज मुक्त कानपुर की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है