“रितिका गुप्ता ने बच्चों और महिलाओं पर की खास चर्चा”

कानपुर नगर की प्रमुख समाजसेवी संस्था “आशा की किरण” महिला कल्याण सेवा समिति की डायरेक्टर रितिका गुप्ता ने अपने कार्यालय में ‘कॉफ़ी विद रितिका’ कार्यक्रम का आयोजन किया। कार्यक्रम में शहर की कई जानीमानी हस्तियां उपस्थित रहीं।

रितिका गुप्ता ने बच्चों में बढ़ते मोबाइल शौक और उससे छुटकारा दिलाने के उपायों पर चर्चा की। साथ ही, महिलाओं में छुपी प्रतिभाओं को समाज तक पहुँचाने के तरीकों पर भी विचार-विमर्श हुआ।

इस अवसर पर रितिका गुप्ता ने बताया कि 2 सितंबर को उनके स्वर्गीय पिता श्री राम कृष्ण गुप्ता का जन्मदिन है। उनके जन्मोत्सव के उपलक्ष्य में असहाय और निर्धन परिवार की महिलाओं की प्रतिभा को व्यापार और नई पहचान देने के लिए यह कार्यक्रम आयोजित किया गया।

कार्यक्रम में “आशा की किरण” समिति के अध्यक्ष अमित कुमार, संरक्षक श्री गोपाल तुलस्यान, आदित्य पोद्दार, ठाकुर दीपिका सिंह सेंगर, पूजा श्रीवास्तव, लक्ष्मी गुप्ता, धीरज गुप्ता, आकाश गुप्ता, मीनाक्षी गुप्ता, सी. के. चौधरी, राघवेंद्र सिंह चौहान और विजय कुमार सहित कई अन्य गणमान्य उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

नमस्कार,J news India में आपका हार्दिक अभिनंदन हैं, यहां आपकों 24×7 के तर्ज पर पल-पल की अपडेट खबरों की जानकारी से रूबरू कराया जाएगा,खबर और विज्ञापन के लिए संपर्क करें- +91 9044953076,हमारे यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें साथ ही फेसबुक पेज को लाइक अवश्य करें।धन्यवाद