जुलूस ए मोहम्मदी में गणेश पंडालों के पास नारों से परहेज़ करें

कानपुर खानकाहों के खादिमों की एक मीटिंग दादा मियां बेकनगंज में ईद मिलादुन्नबी में जशन ए चिरागां व जुलूस ए मोहम्मदी को लेकर हुई जिसमें कानपुर की आवाम से अपील जारी की गयी।मीटिंग का आगाज़ तिलावते कुरान-ए-पाक से अशिक अली नियाज़ी ने किया। खानकाहों के खादिमों ने कानपुर की अवाम से पैगम्बर ए इस्लाम हुज़ूर सरकार हज़रत मोहम्मद मुस्तफा (स०अ०व०) की यौम ए विलादत (ईद मिलादुन्नबी) के माह में पैगम्बरे इस्लाम के यौम ए पैदाइश का 1500वां जशन को यादगार बनाने के लिए चर्चा की व अपील जारी की जिसमें अपने अख़लाक को बेहतर रखने, गरीबों-बेसहारों की मदद करने, भूखों को खाना खिलाने, पड़ोसी किसी भी मज़हब से ताल्लुक रखता हो वो परेशान हैं तो उसकी मदद करने, गरीब मरीजों को दवा व फल बांटे, ईद मिलादुन्नबी के दिन पूरे शहर मे जशन ए चिरागां व एशिया का सबसे बड़ा हिंदू मुस्लिम एकता के प्रतीक जुलूस ए मोहम्मदी उठता है जो हमारे शहर के लिए गर्व की बात है। जशन ए चिरागां 4 सितंबर व जुलूस ए मोहम्मदी 5 सितंबर को होगा।
ईद मिलदुन्नबी पर जशन ए चिरागां पर पूरा शहर सजाया जाता है कानपुर मे ईद मिलादुन्नबी पर निकलने वाला जुलूस ए मोहम्मदी एशिया का सबसे बड़ा जुलूस माना जाता है जुलूस में लाखों लोग शामिल होते है यह जुलूस पूरी दुनियां मे अमनों अमान, मोहब्बत की मिसाल पेश करता है। जिलाधिकारी जितेन्द्र सिंह व पुलिस कमिशनर अखिल कुमार से जुलूस के रुटों व जशन ए चिरागां के दिन सुरक्षा के पुख्ता इंतज़ाम करने, साफ-सफाई व सड़को की खराब दशा सुधारने, अतिक्रमण हटवाने, मुस्लिम बाहुल्य क्षेत्रों मे साफ-सफाई का विशेष अभियान चलाने के दिशा-निर्देश देने जुलूस ए मोहम्मदी के रुटों पर पड़ने वाली शराब की दुकानें बंद करने, शहर को जशन चिरागां के दिन बिजली कटौती से मुक्त रखने की मांग की।मीटिंग में खादिम खानकाहे हुसैनी इखलाक अहमद डेविड चिश्ती, सैय्यद अबूज़र जैदी, इब्राहिम शाह वारसी, सूफी मोइनउद्दीन चिश्ती, अशिक अली नियाज़ी, सूफी इश्तियाक निज़ामी, सैय्यद तलहा कादरी, सैय्यद हस्सान हाशमी, सूफी मोहम्मद आरिफ, सबलू नक्शबंदी, अनवार मदारी, मोहम्मदी उवैश वारसी, खादिम खानकाहे हुसैनी अफज़ाल अहमद आदि थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

नमस्कार,J news India में आपका हार्दिक अभिनंदन हैं, यहां आपकों 24×7 के तर्ज पर पल-पल की अपडेट खबरों की जानकारी से रूबरू कराया जाएगा,खबर और विज्ञापन के लिए संपर्क करें- +91 9044953076,हमारे यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें साथ ही फेसबुक पेज को लाइक अवश्य करें।धन्यवाद