कानपुर 29 अगस्त 2025। रोडवेज कर्मचारी संयुक्त परिषद कानपुर क्षेत्र का क्षेत्रीय वार्षिक चुनाव बस स्टेशन चुन्नीगंज कानपुर में अरविन्द कुरील की अध्यक्षता एवम लखनऊ क्षेत्र से गया प्रसाद तिवारी व प्रयागराज से मान सिंह प्रान्तीय पर्यवेक्षको की देखरेख में हुआ जिसमें कानपुर क्षेत्र की सभी 17 शाखाओं के शाखा अध्यक्ष / मंत्री सहित फजलगंज डिपो ट्रैफिक से फजलगंज डिपो कार्यशाला से 2 सदस्य, माती डिपो से 2 सदस्य प्रशिक्षण संस्थान से 2 सदस्य प्रशासनिक शाखा से 2 सदस्य विकास नगर ट्रैफिक से 6 सदस्य फतेहपुर ट्रैफिक से 6 सदस्य फतेहपुर कार्यशाला से 5 सदस्य उन्नाव ट्रैफिक से 4सदस्य उन्नाय कार्यशाला से 4 सदस्य किदवई नगर ट्रैफिक से 4 सदस्य किदवई नगर कार्यशाला से 2 सदस्य बस प्रबन्धन शकरकटी में 2 सदस्य आजाद नगर डिपो ट्रैफिक से 4 सदस्य आजाद नगर डिपो कार्यशाला से 2 सदस्य क्षेत्रीय कार्यशाला से 2 सदस्य,टायर शॉप से 2 पदेन सदस्य 4 कुल 60 सदस्यों ने प्रतिभांग किया जिसमें सर्वसम्मति से पुनः अरविन्द कुरोल को क्षेत्रीय अध्यक्ष, सुरेन्द्र सिंह सेंगर को क्षेत्रीय मंत्री व अखिलेश मिश्र को 5वीं बार प्रान्तीय प्रतिनिधि चुना गया, जिसकी विधिवत घोषणा चुनाव अधिकारी गया प्रसाद तिवारी व मान सिंह द्वारा चुनाव सभा स्थल पर ही की गयी।
अरविन्द कुरील 16वीं बार क्षेत्रीय अध्यक्ष तो सुरेंन्द्र सिंह सेंगर 10वीं बार क्षेत्रीय मंत्री बने