नगर आयुक्त द्वारा नगर निगम के मॉडल वार्ड का किया गया निरीक्षण

कानपुर-नगर आयुक्त सुधीर कुमार द्वारा अपने दैनिक भ्रमण कार्यक्रम के अंतर्गत नगर निगम के मॉडल वार्ड का निरीक्षण किया गया निरीक्षण के मुख्य बिंदु निम्नलिखित रहे निरीक्षण के दौरान तिलक नगर, रायपुरवा, जनरलगंज, चमंगंज, किदवई नगर, बर्रा गाँव आदि क्षेत्रों का अवलोकन किया गया, निरीक्षण में संबंधित नोडल अधिकारी मौके पर उपस्थित पाए गए, अधिकांश वार्डों में साफ-सफाई की व्यवस्था संतोषजनक पाई गई, कुछ स्थलों पर जन संवाद के दौरान नागरिकों द्वारा अवगत कराया गया कि डोर-टू-डोर कूड़ा कलेक्शन वाहन प्रतिदिन नियमित रूप से नहीं आ रहे हैं जिससे कचरा संग्रहण कार्य शत-प्रतिशत पूर्ण नहीं हो पा रहा है स्थानीय नागरिकों ने सुझाव दिया कि यदि वाहन प्रतिदिन नियमित रूप से आएं तो सम्पूर्ण कार्य व्यवस्थित रूप से हो सकेगा इस पर नगर आयुक्त द्वारा दीक्षांक कंपनी (जो डोर-टू-डोर कूड़ा कलेक्शन का कार्य देख रही है) को निर्देशित किया गया कि प्रतिदिन नियमित रूप से डोर-टू-डोर कूड़ा कलेक्शन सुनिश्चित करें यदि लापरवाही बरती गई तो कंपनी का कार्य निरस्त कर ब्लैकलिस्ट किया जाएगा नगर आयुक्त द्वारा सभी नोडल अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि डोर-टू-डोर कूड़ा कलेक्शन कार्यों की सतत निगरानी रखें, मार्गों पर स्थित क्षतिग्रस्त मैनहोल ढक्कनों को दुरुस्त कराने की कार्यवाही करें, प्रतिबंधित प्लास्टिक के विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही सुनिश्चित कराएं किसी भी प्रकार की अप्रिय स्थिति उत्पन्न होने पर त्वरित निस्तारण करें कार्यों की अद्यतन स्थिति से अधोहस्ताक्षरी को समय-समय पर अवगत कराएं

कानपुर नगर में ग्रीनरी विकास हेतु नगर आयुक्त के विशेष प्रयास : नगर आयुक्त, कानपुर नगर निगम द्वारा नगर क्षेत्र में हरित आवरण को बढ़ाने, पर्यावरण संरक्षण सुनिश्चित करने तथा नागरिकों को स्वच्छ एवं स्वस्थ वातावरण उपलब्ध कराने के उद्देश्य से सतत् रूप से प्रयासरत हैं इस दिशा में नगर निगम के वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन एवं टीम द्वारा ग्रीन बेल्ट विकास, पार्कों के सौंदर्यीकरण तथा ग्रीनरी संबंधी अन्य आवश्यक कार्यों को एक नई दिशा प्रदान की जा रही है इसी क्रम मे पार्कों के सौंदर्यीकरण एवं सुधार कार्य हेतु कुल 26 कार्यों की निविदा पूर्ण की जा चुकी है, जिनका क्रियान्वयन शीघ्र ही धरातल पर प्रारम्भ किया जाएगा इसके अतिरिक्त, नगर आयुक्त द्वारा अन्य 64 कार्यों को वित्तीय स्वीकृति प्रदान की गई है, जिनमें ग्रीन बेल्ट विकास, पार्कों का संवर्धन तथा विभिन्न सिविल एवं सुधार कार्य सम्मिलित हैं इन कार्यों की निविदा प्रक्रिया हेतु तिथि भी निर्धारित कर दी गई है नगर निगम कानपुर का संकल्प है कि नगर को अधिक हरित, स्वच्छ एवं आकर्षक बनाया जाए, जिससे पर्यावरणीय संतुलन स्थापित हो सके तथा आमजन को स्वस्थ एवं सुखद जीवन-यापन हेतु अनुकूल वातावरण प्राप्त हो

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

नमस्कार,J news India में आपका हार्दिक अभिनंदन हैं, यहां आपकों 24×7 के तर्ज पर पल-पल की अपडेट खबरों की जानकारी से रूबरू कराया जाएगा,खबर और विज्ञापन के लिए संपर्क करें- +91 9044953076,हमारे यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें साथ ही फेसबुक पेज को लाइक अवश्य करें।धन्यवाद