कानपुर। कहते हैं जब घर के बुज़ुर्गों में कुछ कर गुजरने की तमन्ना होती है, तो उस घर के बच्चे भी बड़े सपने देखने और उन्हें पूरा करने की ताक़त रखते हैं। इसी कहावत को सच कर दिखाया है गैर राजनीतिक संगठन “ऑपरेशन विजय – बुराइयों के खिलाफ जंग” के राष्ट्रीय अध्यक्ष शिवमंगल सिंह आईपी की नातिन सूर्यवी यादव ने।
सिर्फ 5 साल की उम्र में ही सूर्यवी यादव ने थर्ड ओपन इंटर स्टेट कराटे चैंपियनशिप 2025 में पहला स्थान हासिल कर स्वर्ण पदक अपने नाम किया है। यह प्रतियोगिता कानपुर में कराटे एसोसिएशन ऑफ उत्तर प्रदेश एवं उत्तर प्रदेश ओलंपिक एसोसिएशन के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित की गई थी।
कोरोना काल से आज तक का सफ़र
सूर्यवी यादव की उपलब्धियां केवल इस कराटे चैंपियनशिप तक सीमित नहीं हैं। इससे पहले भी उन्होंने कोरोना काल (2020) में मात्र एक साल की उम्र में अपने संदेश से लोगों का मनोबल बढ़ाया था। उस प्रेरणादायक वीडियो के लिए उन्हें “ऑपरेशन कोरोना फाइट अवार्ड” से सम्मानित किया गया था।
आज, मात्र 5 साल की उम्र में इंटर स्टेट कराटे चैंपियनशिप में गोल्ड मेडल जीतकर सूर्यवी ने यह साबित कर दिया है कि लगन और आत्मविश्वास उम्र का मोहताज नहीं होता।
शिक्षा के साथ खेल में भी बाज़ीगर
सूर्यवी यादव वर्तमान में मरियमपुर स्कूल की छात्रा हैं और गुजैनी बर्रा स्थित सुरभि कराटे क्लासेस में प्रशिक्षण लेती हैं। उनके गुरु विवेक प्रताप सिंह हैं, जिनके मार्गदर्शन में सूर्यवी ने कम समय में कराटे में महारत हासिल की।
चारों ओर से मिल रही शुभकामनाएं
सूर्यवी की इस उपलब्धि पर पूरे शहर से बधाइयों का तांता लग गया है। ऑपरेशन विजय के राष्ट्रीय अध्यक्ष शिवमंगल सिंह आईपी ने भी खुशी व्यक्त करते हुए कहा –
“सूर्यवी यादव एक बहुत ही होनहार बच्ची है। उसने शिक्षा के साथ-साथ खेल में भी कमाल कर दिखाया है। इतने कम उम्र में स्वर्ण पदक जीतना पूरे समाज के लिए प्रेरणा है।”
प्रमाण पत्र पर बड़े नामों के हस्ताक्षर
सूर्यवी को दिए गए स्वर्ण पदक और प्रमाण पत्र पर D.M.A.A. (INDIA) के कई पदाधिकारियों के हस्ताक्षर हैं, जिनमें –
डॉ. लीला प्रसाद (पूर्व CMO)
महेश चौधरी (वाइस प्रेसिडेंट एवं जॉइंट डायरेक्टर DRDO)
शंकर लाल (प्रेसिडेंट, उत्तर प्रदेश एवं पूर्व DEF ऑफिसर)
यू.एस. गौतम (फाउंडर एवं जनरल सेक्रेटरी)
किस किंग गौतम (जज / रेफरी एवं जॉइंट सेक्रेटरी)
अजय कुमार (जनरल सेक्रेटरी, उत्तर प्रदेश)
सुरेश चंद्र (ट्रेज़रर)