कानपुर।
,कानपुर सेंट्रल स्टेशन अब एयरपोर्ट की तर्ज पर बनाया जाएगा इसको बनने में करीब दो साल लगेंगे यहां पर यात्रियों के लिए सभी तरह की सुविधाएं होंगी जिसमें यात्रियों को स्टेशन में मॉल होटल समेत शानदार वेटिंग रूम की सुविधा भी मिलेगी इसके अलावा पार्किंग का भी खास इंतजाम होगा। आपको बता दें कि 91 हजार वर्गमीटर की जगह में तीन ऐसी इमारतें बनेंगी जो यात्रियों को दूर से ही दिखेंगी इसके साथ ही बहुमंजिला इमारत में यात्रियों के लिए आफिस,रेस्टोरेंट,होटल व मॉल की सुविधाएं होगीं इसके लिए 655 करोड़ रुपए का बजट निर्धारित किया गया है वही मार्च 2027 तक यह बिल्डिंग बनकर पूरी तरह से तैयार हो जाएंगी।वही भाजपा सांसद रमेश अवस्थी ने सेंट्रल स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर एक पर पहुंचकर अफसरों के साथ हो रहे निर्माण कार्यों का जायजा लिया। सिटी साइड बन रहे बहुमंजिला भवन का निरीक्षण करने के बाद अफसरों से आगे की योजनाओं पर बात करी वही निरीक्षण के समय प्लेटफॉर्म नंबर एक पर बन रहे नवनिर्मित भवन का मॉडल भी देखा। इस दौरान डिप्टी सीटीएम रेलवे आशुतोष सिंह ने कहा कि अब जो स्टेशन बनेगा,उससे यहां आने वाले सभी यात्रियों को एक स्थान पर कई सुविधाएं मुहैया होगी जो पार्किंग से लेकर वेटिंग रूम व मॉल्स में वह अपना समय बिता सकेंगे शहर के सबसे बड़े और सबसे अधिक प्लेटफॉर्म वाले कानपुर सेंट्रल स्टेशन पर रोजाना लाखों की संख्या में यात्री आते-जाते हैं. यहां से डेली अच्छी संख्या में दिल्ली के लिए ट्रेनें संचालित हैं। वही मुंबई, भोपाल, बेंगलुरु, बिहार समेत अन्य राज्यों के लिए भी ट्रेनों की आवाजाही रहती है। इस निरीक्षण के दौरान अनूप अवस्थी,रघुनंदन भदौरिया, सुमित तिवारी,प्रस्तावना तिवारी,
रमाशंकर अग्रहरि,गौरव पांडेय सहित आदि लोग मौजूद रहे।
655 करोड़ से सजेगा कानपुर सेंट्रल