कानपुर पुलिस ने नाबालिक किशोरी के साथ गैंग रेप करने वाले चार आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है चारों ही आरोपी थाना ककवन थाना क्षेत्र के रहने वाले हैं लेकिन मामले में बहुजन समाज पार्टी की सुप्रीमो ने संज्ञान लिया है और अपने पदाधिकारियों को परिवार के साथ खड़े रहने को कहा है
जानकारी अनुसार थाना ककवन क्षेत्र अंतर्गत एक छठी कार्यक्रम मे 13 वर्षीय किशोरी व उसका परिवार सम्मिलित हुआ था उसके बाद खेत में शौच करने गयी तो चार दरिंदे दीपू यादव, इक्कू उर्फ उपेंद्र, रविंद्र यादव, अरुण कुमार ने किशोरी को अकेला देख किशोरी को पकड़ लिया और बारी बारी गैंग रेप किया इसके बाद चारों आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए भाग निकले इस घटना कि जानकारी किशोरी के परिजनों ने पुलिस को दी,, ककवन पुलिस ने मुकदमा दर्ज करते हुए दो दिनों के अंदर चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।
_बसपा का प्रतिनिधि मंडल मिला पीड़ित परिवार से दिलाया न्याय का भरोसा_
वहीं इस मामले को लेकर बहुजन समाज पार्टी की नेता पूर्व मुख्यमंत्री मायावती के निर्देश पर आज एक प्रतिनिधिमंडल मिला पीड़ित परिवार से। अनिल पाल ने पीडीए पर आरोप लगाते हुए बोले। कि पीडीए आरोपियों के साथ खड़ा है न कि पीड़ित परिवार के साथ लेकिन हम पीड़ित परिवार को न्याय दिलाकर ही मानेंगे। मुख्य रूप से अनिल पाल,अध्यक्ष कुलदीप गौतम,राम शंकर कुरील,हरि शंकर कुशवाहा,रवि गुप्ता युवा बसपा नेता,जे डी गौतम के साथ बसपा नेता व कार्यकर्ता मौजूद रहे।