श्री कृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव हर्षोल्लास के साथ संपन्न हुआ

कानपुर,बिठूर स्थित रॉयल ड्रीम वर्ल्ड इंटर कॉलेज में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव अत्यंत श्रद्धा, भक्ति और हर्षोल्लास के साथ संपन्न हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ कॉलेज के चेयरमैन रोहित मिश्रा एवं प्राधानाचार्या सपना सिंह ने मंगलाचरण के पश्चात राधा-कृष्ण की प्रतिमा का विधिवत पूजन-अर्चन एवं पुष्पांजलि अर्पित कर किया। तत्पश्चात विद्यालय के नन्हें-मुन्नें बालक-बालिकाओं ने विविध भजन,कीर्तन एवं लीलाओं पर मनोहारी नृत्य प्रस्तुत कर उपस्थित जनों को मंत्रमुग्ध कर दिया। समापन पर भक्तिमय वातावरण में सभी ने सामूहिक आरती कर “राधे-राधे” एवं “जय श्रीकृष्ण” के उद्घोष से वातावरण गुंजायमान कर दिया। इसके उपरांत सभी को प्रसाद वितरित किया गया। चेयरमैन रोहित मिश्रा ने कहा श्रीकृष्ण जन्मोत्सव केवल आनंद का पर्व नहीं, अपितु धर्म,सत्य और प्रेम की अविरल धारा का स्मरण कराता है। इस पावन अवसर पर हमें श्रीकृष्ण के आदर्शों को जीवन में धारण करने का संकल्प लेना चाहिए।
प्राचार्या सपना सिंह ने कहा कि ऐसे सांस्कृतिक एवं धार्मिक आयोजन बालमन में संस्कारों का बीज रोपित करते हैं। यह केवल परंपरा का निर्वाह नहीं, बल्कि हमारी सनातन संस्कृति का संरक्षण है,जो पीढ़ी दर पीढ़ी अमर रहे। कार्यक्रम में वानी मिश्रा,नीतू,रिया,अनुराधा, ममता,प्रेरणा,सोनी आदि समस्त स्टाफ सदस्य श्रद्धा एवं उत्साह के साथ उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

नमस्कार,J news India में आपका हार्दिक अभिनंदन हैं, यहां आपकों 24×7 के तर्ज पर पल-पल की अपडेट खबरों की जानकारी से रूबरू कराया जाएगा,खबर और विज्ञापन के लिए संपर्क करें- +91 9044953076,हमारे यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें साथ ही फेसबुक पेज को लाइक अवश्य करें।धन्यवाद