चोरी की घटनाओं पर नकेल के लिए डीसीपी पश्चिम की विशेष बैठक”

कानपुर। थाना शिवराजपुर एवं थाना चौबेपुर क्षेत्रान्तर्गत हाल ही में चोरी की घटनाओं में वृद्धि के मद्देनज़र पुलिस उपायुक्त पश्चिम दिनेश त्रिपाठी ने मंगलवार को थाना चौबेपुर परिसर में समीक्षा बैठक आयोजित की।
बैठक में उन्होंने चोरी की रोकथाम के लिए गश्त व्यवस्था को सुदृढ़ करने, बीट पुलिसिंग को सक्रिय बनाए रखने, असामाजिक तत्वों पर कड़ी नज़र रखने तथा संदिग्ध व्यक्तियों की निगरानी बढ़ाने के निर्देश दिए। उन्होंने पुराने अपराधियों की कुंडली खंगालने और स्थानीय स्तर पर खुफिया तंत्र को और मजबूत करने पर भी जोर दिया।
डीसीपी पश्चिम ने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि क्षेत्र में कानून-व्यवस्था बनाए रखने हेतु जनता से निरंतर संवाद रखें और पीड़ितों की शिकायतों का त्वरित एवं प्रभावी निस्तारण सुनिश्चित करें। इस अवसर पर अपर पुलिस उपायुक्त पश्चिम सहित अन्य अधिकारी भी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

नमस्कार,J news India में आपका हार्दिक अभिनंदन हैं, यहां आपकों 24×7 के तर्ज पर पल-पल की अपडेट खबरों की जानकारी से रूबरू कराया जाएगा,खबर और विज्ञापन के लिए संपर्क करें- +91 9044953076,हमारे यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें साथ ही फेसबुक पेज को लाइक अवश्य करें।धन्यवाद