कानपुर-इनरव्हील क्लब फ्लोरेंस का स्थापना समारोह गैजस क्लब, कानपुर में सफलता पूर्वक आयोजित हुआ इस अवसर पर क्लब की नई कार्यकारिणी टीम ने पदभार ग्रहण किया, जो आने वाले वर्ष में सेवा, मैत्री और सामुदायिक कल्याण के मिशन का नेतृत्व करेगी कार्यकारिणी टीम 2025-26 के लिए अध्यक्ष पंखुरी गुप्ता सचिव अराधना गुप्ता, चार्टर अध्यक्ष साक्षी खन्ना, कोषाध्यक्ष सृष्टि माहेश्वरी, आईएसओ त्रिप्ती अग्रवाल संपादक सिद्धि मेहता, सीएलसीसी सोनाक्षी सचदेवा संयुक्त सचिव आशी गुप्ता, उपाध्यक्ष ज्योति गुप्ता, आईपीपी निकिता केसरीवानी कार्यक्रम की शोभा बढ़ाने के लिए मुख्य अतिथि डॉ. सुरुचि सक्सेना जिलाध्यक्ष तथा विशिष्ट अतिथि मनीषा बाजपेयी जिला उपाध्यक्ष और आरती मेहरोत्रा जिला कोषाध्यक्ष सहित इनरव्हील परिवार के सभी सदस्य उपस्थित रहे सभी ने नई टीम को हार्दिक शुभकामनाएं दी नवनियुक्ति पदाधिकारियों ने वर्ष के लिए अपनी कार्य-योजना साझा की, जिसमें विशेष रूप से प्रभावशाली सामुदायिक सेवा परियोजनाएं, महिला सशक्तिकरण, शिक्षा, स्वास्थ्य जागरूकता और पर्यावरण संरक्षण पर जोर दिया गया इसके अतिरिक्त, क्लब ने स्पास्टिक सेंटर (विशेष आवश्यकता वाले बच्चों के संस्थान) से हाथ से बनी मोमबत्तियां खरीदीं, जिन्हें सभी अतिथियों को प्रेम स्वरूप भेंट किया गया साथ ही, क्लब की सचिव अराधना गुप्ता ने इस संस्थान की एक विशेष बालिका की शिक्षा का खर्च वहन करने का संकल्प लिया है इनरव्हील क्लब फ्लोरेंस ने नगर के छोटे दुकानों को रोशन करने के लिए सोलर पैनल भी खरीदा है इस मौके पर सभी महिलाओं द्वारा रंगारंग कार्यक्रम भी प्रस्तुत किये गये राष्टगान के साथ ही कार्यक्रम का समापन किया गया
इनरव्हील क्लब फ्लोरेंस का स्थापना दिवस समारोह मनाया गया हषोल्लास से