कानपुर ।
बिठूर स्थित नानाराव पार्क में शुक्रवार को ‘काकोरी ट्रेन एक्शन’ की शताब्दी वर्षगांठ का समापन हर्षोल्लास और देशभक्ति के माहौल में हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ शहीदों को माल्यार्पण से हुआ और स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के परिजनों को सम्मानित किया गया। विधायक नीलिमा कटियार, अभिजीत सांगा, सरोज कुरील, जिलाधिकारी जितेंद्र प्रताप सिंह सहित जनपद के अधिकारी, छात्र-छात्राएं और बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे। लखनऊ में आयोजित मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के कार्यक्रम का लाइव प्रसारण भी दिखाया गया। कार्यक्रम में कविता पाठ, सांस्कृतिक प्रस्तुतियां, प्रतियोगिताओं में विजयी छात्रों का सम्मान और प्रदर्शनी स्टॉल का अवलोकन हुआ। पीएसी बैंड की देशभक्ति धुनों और तिरंगा साइकिल रैली ने माहौल को जोश से भर दिया। समापन पर पौधारोपण और धन्यवाद ज्ञापन के साथ समारोह संपन्न हुआ।
बिठूर में काकोरी ट्रेन एक्शन शताब्दी समारोह का समापन, शहीदों को नमन