कानपुर में ऑपरेशन महाकाल का असर, हर थाने को मिली जिम्मेदारी

मनीष गुप्ता

कानपुर। उत्तर प्रदेश शासन द्वारा संचालित ऑपरेशन “महाकाल” के अंतर्गत भूमाफियाओं के विरुद्ध कठोर कार्रवाई को लेकर पुलिस उपायुक्त पश्चिम श्री दिनेश त्रिपाठी ने 6 अगस्त को अपर पुलिस उपायुक्त कार्यालय पश्चिम में समीक्षा बैठक की। बैठक में स्पष्ट निर्देश दिए गए कि प्रत्येक थाना स्तर पर भूमाफियाओं की पहचान, उनकी अपराधिक पृष्ठभूमि की समीक्षा तथा अवैध संपत्तियों की सूची बनाई जाए। इन संपत्तियों पर जब्तीकरण/ध्वस्तीकरण की कार्रवाई सुनिश्चित करने के लिए संबंधित विभागों से समन्वय किया जाएगा। मुखबिर तंत्र और खुफिया तंत्र को सक्रिय कर उनकी गतिविधियों पर लगातार निगरानी रखने के निर्देश दिए गए। डीसीपी ने कहा कि भूमाफियाओं के खिलाफ “जीरो टॉलरेंस” नीति अपनाई जाएगी ताकि समाज में यह संदेश जाए कि अवैध गतिविधियों में लिप्त किसी को भी बख्शा नहीं जाएगा। मौके पर अपर पुलिस उपायुक्त पश्चिम, सभी सहायक पुलिस आयुक्त और अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

नमस्कार,J news India में आपका हार्दिक अभिनंदन हैं, यहां आपकों 24×7 के तर्ज पर पल-पल की अपडेट खबरों की जानकारी से रूबरू कराया जाएगा,खबर और विज्ञापन के लिए संपर्क करें- +91 9044953076,हमारे यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें साथ ही फेसबुक पेज को लाइक अवश्य करें।धन्यवाद