सीएसए में तिरंगा प्रेरित रंगोली और कला का शानदार प्रदर्शन

कानपुर-चंद्रशेखर आजाद कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय कानपुर के कुलपति डॉक्टर आनंद कुमार सिंह के निर्देश के क्रम में सामुदायिक विज्ञान महाविद्यालय के प्रसार शिक्षा एवं संचार प्रबंधन विभाग द्वारा “हर घर तिरंगा अभियान 2025” के प्रथम चरण (02 से 8 अगस्त, 2025) रंगोली तथा तिरंगा प्रेरित कला पर एक प्रतिस्पर्धा का आयोजन किया गया इसके अतिरिक्त संसाधन प्रबंधन एवं उपभोक्ता विज्ञान विभाग में तिरंगा राखी बनाने की प्रतियोगिता का आयोजन डॉ रश्मि सिंह के नेतृत्व में किया गया ये आयोजन सामुदायिक महाविद्यालय, उद्यान महाविद्यालय एवं वानिकी महाविद्यालय के संयुक्त तत्वाधान में आयोजित किए गए इन प्रतियोगिताओं के अंतर्गत बीएससी, एमएससी एवं पीएचडी की छात्राओं ने विभिन्न प्रकार की रंगोली एवं दीवारों पर चित्रकला का उत्साह एवं लगन के साथ प्रदर्शन किया । रंगोली में प्रथम पलक, प्रियांशी द्वितीय अंशिका, रानी एवं तृतीय प्रोनिका ने प्राप्त किया तथा चित्रकला में प्रथम जाह्नवी, प्रेरणा, दीपिका द्वितीय रंजीता, रंजीथा, दीपाली एवं तृतीय पूनम, अफिया ने प्राप्त किया। संपूर्ण कार्यक्रम ईसीएम विभाग की प्रभारी डॉ. विनीता सिंह के दिशा निर्देशन में डॉ. जया वर्मा एवं डॉ. अनी बाजपेई,द्वारा आयोजित किया गया। इस अवसर पर अधिष्ठाता सामुदायिक विज्ञान डॉ सीमा सोनकर, डॉ.वी.के.त्रिपाठी, डॉ.कौशल,डॉ. संघमित्रा महापात्रा तथा डॉ.संगीता गुप्ता,डॉ रीमा,डॉ पल्लवी ने बच्चों के कौशल की प्रशंसा एवं सराहना की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

नमस्कार,J news India में आपका हार्दिक अभिनंदन हैं, यहां आपकों 24×7 के तर्ज पर पल-पल की अपडेट खबरों की जानकारी से रूबरू कराया जाएगा,खबर और विज्ञापन के लिए संपर्क करें- +91 9044953076,हमारे यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें साथ ही फेसबुक पेज को लाइक अवश्य करें।धन्यवाद