*महिला की मौत पति घायल*
कानपुर
जाजमऊ। सोमवार सुबह टीला धंसने से महिला दब गई। आनन- फानन में परिजन महिला को कांशीराम अस्पताल लेकर आये। जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। वहीं पति भी मामूली रूप से घायल हो गया। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। जिन्नाथो की मस्जिद ऊंचा टीला के पास रहने वाले मो. सफीक की पत्नी अनीस फातिमा (60) दो बेटे हफिज और छोटे के साथ कच्चे मकान में रहते हैं। बेटे पल्लेदारी कर घर चलाते हैं। दो दिन से हो रही बारिश के चलते घर के अंदर पानी आ रहा था। जिसे हटाने के लिए आंगन में दंपती पानी बाहर जाने के लिए नाली बना रहे थे। तभी अचानक से टीला धंस गया। टीले का मलबा सफीक और अनीस के ऊपर गिरा। परिवार के लोग जाजमऊ स्थित एक प्राइवेट हॉस्पिटल लेकर गए। जहां सफीक की हालत ठीक बताई गई। वहीं अनीस को गंभीर हालत में कांशीराम अस्पताल रेफर कर दिया गया। कांशीराम अस्पताल में डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। थाना प्रभारी जितेंद्र सिंह ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।