मनीष गुप्ता
कानपुर में सराफा व्यापारियों ने पुलिस कमिश्नर को दिल से धन्यवाद दिया है। व्यापारियों ने पुलिस की जबरदस्त तत्परता और बेहतरीन नेतृत्व की जमकर तारीफ की है। नयागंज और चौक में सराफा व्यापारियों की दुकानों में चोरी की बड़ी घटना हुई थी, जिसका पुलिस ने खुलासा करते हुए अपराधियों को पश्चिमी बंगाल से धर दबोचा है। व्यापारियों ने पुलिस कमिश्नर को कुछ अहम सुझाव दिए हैं, जिनमें सराफा व्यापारियों के साथ मीटिंग आयोजित करना और पुलिस गश्त बढ़ाना शामिल है, ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं को रोका जा सके। ऑल इंडिया ज्वेलर्स एसोसिएशन के राष्ट्रीय महामंत्री पुष्पेंद्र जायसवाल और चैयरमेन किशोर सक्सेना ने पुलिस कमिश्नर को धन्यवाद पत्र दिया है। इस दौरान उनके साथ संगठन के अन्य पदाधिकारी भी मौजूद रहे, जिनमें सुरेश गुप्ता, मनीष गुप्ता, राकेश वर्मा, अनूप समानता और धीरज वर्मा जैसे बड़े नाम शामिल हैं।