एसडीएम कार्यालय में विरोध के साथ धरना/अध्यक्ष ने कहा कि तहसील क्या भाजपा आरएसएस के कार्यालय बन गए हैं
कानपुर।सदर तहसील में पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी के लिए आपत्तिजनक पोस्टर लगने पर कानपुर महानगर कांग्रेस के अध्यक्ष पवन गुप्ता के नेतृत्व में कांग्रेसजनों ने सदर तहसील कार्यालय में धरना और विरोध प्रदर्शन किया।सुबह विरोध प्रदर्शन से पहले ही प्रशासन ने पोस्टर हटवा दिया पर कांग्रेस महानगर अध्यक्ष पवन गुप्ता ने कहा कि बात केवल पोस्टर हटने की नहीं है।गंभीर बात ये है कि पूर्व प्रधानमंत्री के लिए ऐसे आपत्तिजनक पोस्टर किसी सरकारी कार्यालय में किसकी अनुमति से लगे,और लगने के बाद अभी तक कैसे लगे रहे,क्या पूर्व प्रधानमंत्री के लिए ऐसी बात लिखीं या ऐसे पोस्टर लगाए जा सकते हैं सरकारी कार्यालय में ,क्या तहसील भाजपा या आरएसएस के कार्यालय हो गए हैं और जिसने ऐसे पोस्टर लगाए उस पर क्या कार्यवाही होगी और आगे ऐसा न हो उसका भी आश्वासन चाहिए।महानगर अध्यक्ष पवन गुप्ता ने बताया कि यह गंभीर प्रकरण तो कल रात को उनकी जानकारी में आया कि ऐसे पोस्टर लगाए गए। महानगर अध्यक्ष पवन गुप्ता ने एसडीएम से पूछा कि किस के कहने पर इंद्रिरा जी के लिए आपत्तिजनक पोस्टर लगे।तो एसडीएम पोस्टरों के सरकारी कार्यालय पर लगने को सही बताने लगे जिसपर कांग्रेस महानगर अध्यक्ष पवन गुप्ता आगबबूला हो गए और सीधे बाहर जाकर जमीन पर धरने पे बैठ गए।पवन गुप्ता ने बताया कि लगातार एसडीएम इंदिरा जी के खिलाफ लगने वाले पोस्टरों को सही बता रहे थे और ऊपर का आदेश बता रहे थे।अध्यक्ष पवन गुप्ता ने मांगा कि लिखित दो जो सरकार के आदेश है इंदिरा जी के ऐसे पोस्टर लगाने के लिए , तो एसडीएम ने प्रदेश सरकार का एक सर्कुलर दिया।महानगर अध्यक्ष पवन गुप्ता ने एसडीएम ने पूछा कि इस में कहां लिखा है कि इंदिरा जी के लिए आपत्तिजनक सामग्री लगाई जाए।तो उस पर एसडीएम चुप थे।फिर महानगर अध्यक्ष पवन गुप्ता ने पूछा कि कहां लिखा है कि सरकारी कार्यालय में इंदिरा जी के लिए पोस्टर लगाए जाएं और लगे रहने दिए जाएं चाहिए।तो उस पर वो चुप थे।अध्यक्ष पवन गुप्ता,धवल पांडे,सीता अग्निहोत्री,पदम मिश्रा, नीतेश बाजपई,राज लक्ष्मी सिंह,रितेश यादव,विवेक पाल,जावेद उस्मानी,तौसीफ खान,दीपक त्रिवेदी बल्ली,अजय श्रीवास्तव शीलू,धर्मेंद्र सिंह चौहान,मो सादिक,इस्लाम अंसारी,मनोज दुबे आदि थे।