कानपुर
ब्राह्मण जागरूकता समिति के तत्वावधान में 23 जुलाई को ब्राह्मण शिरोमणि आजादी के नायक चंद्रशेखर आजाद तिवारी की जयंती केशव पुरम में मनाई गई समिति द्वारा चंद्रशेखर आजाद जी की फोटो पर पुष्प अर्पित किए गए और लड्डू का वितरण किया गया समिति के अध्यक्ष अभय दुबे ने बताया कि चंद्रशेखर आजाद जी हमेशा कहते थे- मेरा नाम आजाद है, मेरे पिता का नाम स्वाधीनता है और मेरा घर जेलखाना है। – मैं जीवन की अंतिम सांस तक देश के लिए लड़ता रहूंगा। – मेरा यह छोटा- सा संघर्ष ही कल के लिए महान बन जाएगा। – सच्चा धर्म वही है जो स्वतंत्रता को परम मूल्य की तरह स्थापित करे। अध्यक्ष जी ने बताया की आज के इस युग के हर नव युवकों को भी देश के महान सपूत चंद्रशेखर आजाद जी को पढ़ना चाहिए और उनके रास्ते पर चलने का प्रयास करना चाहिए कार्यक्रम में मुख्य रूप से अभय दुबे, राकेश शुक्ला ,राकेश तिवारी ,सोनी मिश्रा ,आलोक पांडे ,जगत पांडे, सत्येंद्र पांडे ,आदर्श मिश्रा , दीवा शंकर तिवारी, महर्षि मिश्रा ,रितेश शुक्ला इत्यादि लोग रहे हैं