श्रावण मास के द्वितीय सोमवार पर सुरक्षा व्यवस्था का निरीक्षण

मनीष गुप्ता
कानपुर नगर में श्रावण मास के द्वितीय सोमवार के अवसर पर संयुक्त पुलिस आयुक्त (कानून एवं व्यवस्था) आशुतोष कुमार द्वारा श्री आनंदेश्वर परमट मंदिर में सुरक्षा व्यवस्था का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान श्रीमान द्वारा मंदिर प्रांगण, श्रद्धालुओं की प्रवेश एवं निकास व्यवस्था, पार्किंग स्थल, बैरिकेडिंग, सीसीटीवी निगरानी प्रणाली, गोताखोरों की तैनाती और भीड़ नियंत्रण की व्यवस्थाओं का गहनता से जायजा लिया गया।
श्रीमान ने अधिकारियों को श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा को सर्वोपरि रखते हुए सभी आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। निरीक्षण के समय अपर पुलिस उपायुक्त (दक्षिण), सहायक पुलिस आयुक्त (अनवरगंज) और सहायक पुलिस आयुक्त (साइबर क्राइम) भी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

नमस्कार,J news India में आपका हार्दिक अभिनंदन हैं, यहां आपकों 24×7 के तर्ज पर पल-पल की अपडेट खबरों की जानकारी से रूबरू कराया जाएगा,खबर और विज्ञापन के लिए संपर्क करें- +91 9044953076,हमारे यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें साथ ही फेसबुक पेज को लाइक अवश्य करें।धन्यवाद