इंडिया लहराएगा हुनर का परचम’ में लगा बॉलीवुड नृत्य का तड़का

लखनऊ जे.पी.एस. स्टार 11 के तत्वावधान में पार्टी पॉइंट 103 सेक्टर 6के वृंदावन योजना तेलीबाग, रायबरेली रोड, लखनऊ में चल रहे ‘इंडिया लहराएगा हुनर का परचम’ की आज दूसरी सांस्कृतिक संध्या में बॉलीवुड नृत्य का तड़का लगा।
संगीत से कार्यक्रम का शुभारंभ शिवांगी ने शिव स्तुति पर भावपूर्ण नृत्य से कर भगवान शिव शंकर के चरणों में श्रद्धा अर्पित की।
भक्ति भावना से ओत-प्रोत इस प्रस्तुति के उपरांत द मिरीकिल मूव डांस स्टूडियो के कलाकारों आयशा थापा ने ख्वाबों में, अविका गुप्ता ने मैं दिवानी और आराध्या राज चौहान ने झूमे झूमे गीत पर आकर्षक नृत्य प्रस्तुत कर दर्शकों को मंत्र मुग्ध कर दिया। नृत्य निर्देशन था आदित्य का। इसके अलावा शोभित, शोभा, अंकिता, रूही सहित अन्य कलाकारों ने बॉलीवुड नृत्य की मनोरम छटा बिखेरी।
इस अवसर पर ए.के.शर्मा प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य ओ. बी. सी मोर्चा और समाजसेवी वीरेन्द्र सिंह ने सभी कलाकारों को प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

नमस्कार,J news India में आपका हार्दिक अभिनंदन हैं, यहां आपकों 24×7 के तर्ज पर पल-पल की अपडेट खबरों की जानकारी से रूबरू कराया जाएगा,खबर और विज्ञापन के लिए संपर्क करें- +91 9044953076,हमारे यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें साथ ही फेसबुक पेज को लाइक अवश्य करें।धन्यवाद