मेट्रो स्टाफ ने मासूम बच्चे को उसके परिजनों से मिलाया

कानपुर ।
मेट्रो स्टाफ ने एक 5 वर्षीय बच्चे को उसके परिजनों से मिलाकर यात्री सेवा की मिसाल पेश की है। शनिवार, 12 जुलाई 2025 की शाम लगभग 6:30 बजे नयागंज स्टेशन पर एक अकेला बच्चा पाया गया, जो एलएलआर हॉस्पिटल से मोती झील स्टेशन तक की टिकट लेकर मेट्रो में यात्रा कर रहा था। स्टेशन कंट्रोलर चंद्रशेखर और स्टाफ ने बच्चे से उसके घर और परिजनों की जानकारी ली और तुरंत इसकी सूचना एलएलआर स्टेशन पर दी। बच्चे के बताए पते पर पहुंचकर मेट्रो स्टाफ ने उसके पिता नवल किशोर को सूचित किया और लगभग रात 8:55 बजे बच्चे को उनके सुपुर्द कर दिया गया। उत्तर प्रदेश मेट्रो रेल कॉरपोरेशन लिमिटेड (यूपीएमआरसी) के प्रबंध निदेशक, सुशील कुमार ने कहा कि सेवा भाव और ईमानदारी को कर्मचारियों की प्रशिक्षण प्रक्रिया का अभिन्न हिस्सा बनाया गया है और कानपुर मेट्रो स्टाफ यात्रियों की सेवा और सुरक्षा के लिए पूरी प्रतिबद्धता के साथ कार्य कर रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

नमस्कार,J news India में आपका हार्दिक अभिनंदन हैं, यहां आपकों 24×7 के तर्ज पर पल-पल की अपडेट खबरों की जानकारी से रूबरू कराया जाएगा,खबर और विज्ञापन के लिए संपर्क करें- +91 9044953076,हमारे यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें साथ ही फेसबुक पेज को लाइक अवश्य करें।धन्यवाद