,
कानपुर।
शहर को स्वच्छ और सुंदर बनाने के लिए भले ही नित नई कवायद की जा रही हो, लेकिन जिम्मेदारों की लापरवाही से यह मंशा परवान नहीं चढ़ पा रही है। कारण शहर में कई स्थानों पर मैनहोल खुले पड़े हैं, जो शहरवासियों के लिए परेशानी का सबब बन रहे हैं। इसमें आए दिन गिरकर शहरवासी चुटहिल भी हो सकते है। वहीं, आवागमन में दिक्कतें हो रही हैं। बताते चलें कि घंटाघर चौराहे से सुतरखाना रास्ते कई मेन होल ढक्कन खुले हैं। कुछ ढक्कन क्षतिग्रस्त हो गए हैं। इस रास्ते पर हजारों वाहनों का है आवागवन जिम्मेदारों की आंख बंद मुसाधार बारिश में बचते नजर आए वाहन कही हो न जाए कोई दुर्घटना सुतर खाना क्षेत्र एक बड़ी आबादी वाले क्षेत्र है। सैकड़ों मकान हैं। इन घरों से निकलने वाले गंदे पानी को एकत्रित कर शहर से बाहर ले जाने के लिए सीवर पाइप डाला जा रहा है। इनकी सफाई कराने के लिए जगह-जगह मैनहोल बनाया गया है, जो ढंका रहता है, जब सीवर पाइप जाम होती है तो ढक्कन को खोलकर उसकी सफाई करने का कार्य किया जाता है, लेकिन कई स्थानों पर ढक्कन टूटने से मैनहोल का गंदा पानी बाहर आ रहा है। ऐसे में लोगों का घर से निकलना दुश्वार हो रहा है। नालों की सफाई नहीं होने से क्षेत्र में पानी जल भराव जैसी समस्या उत्पन्न हो रही है। ऐसा नजारा यही नहीं शहर के कई मोहल्ले मेन सड़कों पर भी हैं। सुतर खाना, मथरी मोहाल, तिलयाना,किदवई नगर, बाकरगंज, बारादेवी, एक्सप्रेस रोड, आदि मोहल्लों और सड़कों पर है। सुतर खाना में क्षेत्रीय लोगों ने बताया कि सफाई कर्मी कार्य कर रहे थे। कार्य करते हुए कर्मी ढक्कन खुला छोड़कर चले गए। जिसके चलते हर समय दुर्घटना होने का डर बना रहता है। इसे लेकर शहरवासी कई बार जिम्मेदारों से शिकायत की लेकिन अभी तक समस्या का निस्तारण नहीं होने से मोहल्लेवासियों में रोष व्याप्त है। अभी दिन रात में कोई घटना जरूर हो जाएगी। ऐसे में कार्य कर रहे कर्मियों को कोई घटना न हो जाए कोई विकल्प निकालना चाहिए जिससे कोई हादसा न हो।
सड़क के बीच खुले मेन होल दुर्घटनाओं को दे रहे दावत