ट्रक में कपड़ों में छिपाकर ले जाई जा रही शराब पकड़ी गई

कानपुर-एसजीएसटी सचल दल इकाई ने सात जुलाई की सुबह गाड़ी पकड़ी थी गुरुवार को भौतिक सत्यापन में खुलासा हुआ दिल्ली से कपड़ों में छिपाकर ट्रक से पटना ले जाई जा रही शराब एसजीएसटी विभाग की सचल दल इकाई की पकड़ ली टीम ने गुरुवार को शराब की 1296 शीशियां आबकारी विभाग के अफसरों को सौंप दी एसजीएसटी की सहायक आयुक्त शिवानी सिंह ने बताया कि सात जुलाई की सुबह वह वाणिज्यकर अधिकारी अंजना सिंह के साथ पीएसी रोड चकेरी के पास वाहनों की जांच कर रहीं थीं इस बीच ट्रक नंबर एनएल 01 एएच 3728 को रोका तो चालक ने बताया कि गाड़ी में होजरी के कपड़े हैं कई ई-वे बिल और 50 से ज्यादा बिल्टियां दिखाई कुछ में गड़बड़ी मिलने के बाद वाहन को लखनपुर स्थित कार्यालय जांच के लिए ले गए गुरुवार को वाहन में लदे सामान का भौतिक सत्यापन कराते समय शराब की पेटियां मिलीं इसमें 180 एमएल की स्थानीय शराब की 1296 शीशियां मिलीं हैं शराब आबकारी अफसरों सौंप दी गई हैं सामान के सत्यापन के बाद ही कर चोरी का आकलन किया जा सकेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

नमस्कार,J news India में आपका हार्दिक अभिनंदन हैं, यहां आपकों 24×7 के तर्ज पर पल-पल की अपडेट खबरों की जानकारी से रूबरू कराया जाएगा,खबर और विज्ञापन के लिए संपर्क करें- +91 9044953076,हमारे यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें साथ ही फेसबुक पेज को लाइक अवश्य करें।धन्यवाद