कानपुर, समाजवादी पार्टी व्यापार सभा की बैठक का आयोजन पार्टी कार्यालय नवीन मार्केट में व्यापार सभा के अध्यक्ष नंदलाल जायसवाल की अध्यक्षता में संपन्न हुई! कार्यक्रम का संचालन सपा व्यापार सभा महासचिव जफरूल हसन ने की। नंदलाल जायसवाल ने कहा कि व्यापारियों की समस्याएं बढ़ती जा रही हैं पीडीए को लेकर घर-घर चौपाल लगाकर अखिलेश यादव के दिए हुए निर्देश को पहुंचना है पीडीए का क्या अर्थ है लोगों तक पहुंचाएंगे तभी 2027 में सरकार बनेगी समाजवादी पार्टी का मतलब समाज के हर वर्ग को साथ लेकर चलना यही ऐसी समाजवाद है। बैठक के दौरान उपस्थित सभी वक्ताओं ने अपनी अपनी बात को अध्यक्ष के सामने रखते हुए कहा कि केवल व्यापारियों के साथ अत्याचार किया जा रहा है भाजपा सरकार व्यापार की बात करती तो है लेकिन व्यापारियों की सुनती नहीं है। बैठक के दौरान सपा व्यापार सभा महानगर अध्यक्ष नंदलाल जायसवाल महासचिव जफरुल हसन, व्यापार सभा प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य काले खा, साकिब कुरैशी, आशीष यादव आशीष जायसवाल महेश चंद्र राजा भैया समीउल्लाह अनीस मोहम्मद सागर राजेंद्र जयसवाल मोहम्मद रिजवान संदीप तिवारी राजेश नागर शुभम गुप्ता मालू गुप्ता हेमंत गुप्ता आदि लोग रहे।
सपा व्यापार सभा की मासिक बैठक का आयोजन