जू घर में फिर से चहल-पहल, दर्शकों के लिए खुला दरवाजा

कानपुर।
चिड़ियाघर 56 दिनों के बाद आज मंगलवार को दर्शकों के लिए खोल दिया गया है। चिड़ियाघर की टिकट खिड़कियों पर फिर से लंबी लाइन दिखाई देगी। नन्हे बच्चे और उनके अभिभावक फिर से वन्यजीवों को देखने का आनंद उठाएंगे। चिड़ियाघर को सुबह 9:30 बजे दर्शन के लिए एंट्री के लिए खोल दिया गया। तकरीबन 2 महीने के बाद चिड़ियाघर खुला है, इसलिए अभी कम लोगों को ही जानकारी है कि कानपुर चिड़ियाघर में बर्ड फ्लू का खतरा टल गया है और इसे फिर से दर्शकों के लिए खोल दिया गया है। जू प्रशासन के द्वारा भी खास तैयारी की गई है। चिड़ियाघर में सबसे ज्यादा कर्मचारी हैं, इसके अलावा पशु चिकित्सा टीम और वन अधिकारी भी उत्साहित दिखे।
चिड़ियाघर में नए डायरेक्टर के पद पर कन्हैया पटेल ने ज्वाइन किया है। चिड़ियाघर खुलते ही सबसे पहले 6 लोगों ने प्रवेश लिया। फर्रुखाबाद और रसूलाबाद से आए दर्शकों ने बताया कि वह कानपुर काम से आए हुए थे, लेकिन उन्हें पता चला कि चिड़ियाघर खुला रहा है तो उन्होंने सोचा कि चिड़ियाघर घूम लिया जाए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

नमस्कार,J news India में आपका हार्दिक अभिनंदन हैं, यहां आपकों 24×7 के तर्ज पर पल-पल की अपडेट खबरों की जानकारी से रूबरू कराया जाएगा,खबर और विज्ञापन के लिए संपर्क करें- +91 9044953076,हमारे यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें साथ ही फेसबुक पेज को लाइक अवश्य करें।धन्यवाद