डॉक्टर्स डे के अवसर पर चिकित्सकों को कुलपति द्वारा किया गया सम्मानित

कानपुर-छत्रपति शाहू जी महाराज विश्वविद्यालय कानपुर के कुलपति प्रोफेसर विनय कुमार पाठक की प्रेरणा एवं मार्गदर्शन में भारत रत्न डा० बीसी रॉय के जन्मदिन के उपलक्ष्य में डाक्टर्स डे मनाया गया कार्यक्रम में गणेश शंकर विद्यार्थी स्मारक चिकित्सा महाविद्यालय के प्रधानाचार्य प्रोफ़ेसर संजय काला एवं उप प्रधानाचार्य प्रोफ़ेसर रिचा गिरी उपस्थित थीं कार्यक्रम में इंडियन मेडिकल एसोसिएशन की अध्यक्षा डा० नन्दिनी रस्तोगी शहर के विभिन्न प्रतिष्ठित चिकित्सकों सहित उपस्थित थीं कार्यक्रम में वरिष्ठ चिकित्सक डा० अवध दुबे, डा० संजय रस्तोगी, डा० विकास गुप्ता, डा० पंकज गुलाटी, डा० मलय चतुर्वेदी, डा० गौतम दत्ता, डा० बृजेन्द्रा शुक्ला, डा० क्षमा शुक्ला, डा० चमन वनमानी, डा० गौरव दुबे, डा० सौमित्र महेन्द्र, डा० जीपी अवस्थी, डा० वीके टंडन, डा० रोशनी खान आदि उपस्थित थे चिकित्सकों का सम्मान कुलपति के द्वारा अंग वस्त्र एवं स्मृति चिन्ह प्रदान कर किया गया प्रधानाचार्य डा० संजय काला ने अपने विचार व्यक्त करते हुये ये कहा कि पुरातन समय से आधुनिक चिकित्सा पद्धति में बड़ा बदलाव आया है एवं आज के समय में आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस काफी सक्रिय है किंतु डॉक्टर की कार्यकुशलता कई गंभीर बीमारियों में अपना योगदान प्रस्तुत कर रही है आईएमए अध्यक्ष डा० नन्दिनी रस्तोगी ने बताया कि आज के आधुनिकीकरण में चिकित्सकों को स्वयं के स्वास्थ्य पर भी जागरूक होने की आवश्यकता है वरिष्ठ आयुर्वेदाचार्य डा० वंदना पाठक ने चिकित्सा प्रणाली पर अपने विचार व्यक्त करते हुये कहा कि इस विधा को कड़ी मेहनत से प्राप्त किया जाता है एक चिकित्सक बनना अत्यंत जटिल कार्य है एवं चिकित्सक बनते ही सामाजिक दायित्वों की रक्षा करना हमारा कर्तव्य है प्रति कुलपति प्रोफेसर सुधीर कुमार अवस्थी ने कहा कि समाज में जागरूकता की आवश्यकता है कि हम लोग सेल्फ मेडिकेशन न करके योग्य चिकित्सकों द्वारा अपने रोगों का उपचार कराने में सजगता बरतें कुलपति ने अपने विचार व्यक्त करते हुये कहा कि चिकित्सकों के ऊपर समाज की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी होती है हमारा यह कर्तव्य है कि समाज में कोई भी वर्ग चिकित्सा के लाभ से वंचित न रह जाये। इसके लिये हमें तत्परता के साथ कई समाज सेवी कार्यक्रमों में अपना योगदान देते रहना चाहिये, कार्यक्रम का संचालन स्कूल आफ हेल्थ साइंसेस के निदेशक डा० मुनीश रस्तोगी, एसोसिएशन डीन एडमिन डा० दिग्विजय शर्मा ने किया एवं कार्यक्रम में वरिष्ठ शिक्षिका डा० वर्षा प्रसाद, सहायक निदेशक डा० धीरज कुमार एवं सहायक निदेशिका डा० हिना वैष, डा० चंद्रशेखर कुमार, डा० नेहा शुक्ला, डा० अल्का कटियार, डा० उमेश कुमार मौर्या, डा० आदर्श कुमार श्रीवास्तव, डा० विश्वदीप मिश्रा, डा० संतोष कुमार यादव, डा० दयाशंकर रस्तोगी आदि उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

नमस्कार,J news India में आपका हार्दिक अभिनंदन हैं, यहां आपकों 24×7 के तर्ज पर पल-पल की अपडेट खबरों की जानकारी से रूबरू कराया जाएगा,खबर और विज्ञापन के लिए संपर्क करें- +91 9044953076,हमारे यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें साथ ही फेसबुक पेज को लाइक अवश्य करें।धन्यवाद