महापौर व नगर आयुक्त ने जाजमऊ में बने एनिमल बर्थ कंट्रोल सेंटर का निरीक्षण कर परखीं व्यवस्थाएं

कानपुर-महापौर एवं नगर आयुक्त के द्वारा किशनपुर स्थित नवीन एनीमल बर्थ कंट्रोल सेंटर का संयुक्त निरीक्षण किया गया नवीन एबीसी सेंटर में तैनात वेटनरी सर्जन के द्वारा अवगत कराया गया कि कानपुर नगर के विभिन्न क्षेत्रों से पकड़कर कुत्तो को बधियाकरण हेतु लाया जाता है तथा एक दिन रखकर दूसरे दिन सर्जरी कर, तीसरे दिन उचित चिकित्सकीय देखभाल कर, बौथे दिन मूल स्थान पर छोड़ दिया जाता है प्रतिदिन 40 आवारा कुत्तों का बधियाकरण एवं टीकाकरण की कार्यवाही की जाती है, जिस पर नगर आयुक्त ने क्षमता वृद्धि हेतु आदेशित किया उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा प्रदेश के 17 नगर निगमों में बनाये गये सभी एबीसी सेंटरों में सर्वप्रथम नगर निगम कानपुर में ही नवनिर्मित इकाई का विगत एक माह से सफल संचालन किया जा रहा है वर्तमान में एबीसी सेंटर में 2 वेटरिनरी सर्जन (डा० प्रदीप दीक्षित, डा० हेमन्त राजपूत), 05 पैरावेट, 07 केयर टेकर कर्मी, 12 डॉग कैचर कर्मी व 5 डॉग कैचर वाहन कार्यरत है महापौर व नगर आयुक्त ने तुलसी उपवन में निर्मित होने वाले डॉग पार्क के विषय में जानकारी प्राप्त की तथा पार्क का जल्द से जल्द निर्माण प्रारम्भ किये जाने हेतु निर्देशित किया नगर आयुक्त के द्वारा यह निर्देशित किया गया कि 13 जुलाई दिन रविवार को मोतीझील स्थित प्रमिला सभागार में एक वृहत रजिस्ट्रेशन व वेक्सीनेशन कैंप का आयोजन भी किया जायेगा, एनीमल बर्थ कंट्रोल सेंटर के निरीक्षण के समय मुख्य पशु चिकित्साधिकारी डा० आरके निरंजन, पशु चिकित्सा एवं कल्याण अधिकारी, डा० शिल्पा सिंह, राजस्व निरीक्षक दिनेश कुमार केयरटेकर, ऋषीकेश एवं अन्य कर्मी उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

नमस्कार,J news India में आपका हार्दिक अभिनंदन हैं, यहां आपकों 24×7 के तर्ज पर पल-पल की अपडेट खबरों की जानकारी से रूबरू कराया जाएगा,खबर और विज्ञापन के लिए संपर्क करें- +91 9044953076,हमारे यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें साथ ही फेसबुक पेज को लाइक अवश्य करें।धन्यवाद