अशुद्ध कथा वाचक हेमराज यादव की गिरफ्तारी हेतु गूगल गोल्डन बाबा पुलिस आयुक्त से करेगे माग

कानपुर-गूगल गोल्डन बाबा स्वामी मनोजानंद जी महाराज ने समस्त सनातन धर्म के अनुयायियों एवं श्री हनुमान भक्तों से विन्रम आग्रह किया है गोल्डन बाबा ने समस्त हिन्दू सनातनियों से अपील करते हुए कहा कि हेमराज यादव जैसे अशुद्ध कथा वाचकों के खिलाफ कठोर कार्यवाही होनी चाहिए क्योंकि यह लोग हमारे देवी, देवताओं के खिलाफ अभद्र टिप्पणी करते हैं ऐसे बाबाओं पर एफआईआर करके जेल में डालना चाहिए जो बाबा बनने का चक्कर में है लेकिन इसको शास्त्रों का ज्ञान नहीं है इसलिए ऐसे बाबाओं के खिलाफ अधिक से अधिक संख्या में पुलिस आयुक्त कार्यालय में पहुंचकर समर्थन करें जिससे इस ढोंगी बाबा के खिलाफ शासन और प्रशासन स्तर पर सख्त से सख्त कार्यवाही हो सके गूगल गोल्डन बाबा स्वामी मनोजानंद महाराज ने कहा कि किसी को भी सनातन धर्म के देवी, देवताओं का अपमान करने का हक नहीं है जो सनातन धर्म के देवी, देवताओं का अपमान करेगा तो उसका सनातन धर्म की तरफ से बहिष्कार किया जाएंगा इसी संदर्भ में उन्होंने अपने आवास पर बैठक की जिसमें प्रमुख रूप से संत जितेंद्रिय स्वामी, अयोध्या धाम के मुकुंद दास महाराज, जय गणेश धर्मेंद्र त्रिपाठी, साध्वी आनंद भारती, शेष नारायण त्रिवेदी पप्पू भैया, अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा के प्रदेश अध्यक्ष मनोज सिंह भदौरिया, केबी सिंह चौहान, राहुल सेंगर, जागृति ग्रुप के अध्यक्ष डॉ. उमाशंकर सिंह, अवधेश सिंह बुआ ठाकुर आदि लोग उपस्थित रहे जिन्होंने हेमराज यादव जैसे अशुद्ध कथा वाचकों के खिलाफ रोष व्यक्त किया और सभी ने कहा कि सोमवार 30 जून 11:30 बजे पुलिस आयुक्त कार्यालय में जाकर उसकी गिरफ्तारी की मांग करेगे और ज्ञापन देंगे इसी संदर्भ में सभी सनातनियों एवं श्री हनुमान भक्तों को इस मौके पर आने का आमंत्रण दिया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

नमस्कार,J news India में आपका हार्दिक अभिनंदन हैं, यहां आपकों 24×7 के तर्ज पर पल-पल की अपडेट खबरों की जानकारी से रूबरू कराया जाएगा,खबर और विज्ञापन के लिए संपर्क करें- +91 9044953076,हमारे यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें साथ ही फेसबुक पेज को लाइक अवश्य करें।धन्यवाद