कानपुर विकास प्राधिकरण आयोजित हुआ मानचित्र समाधान दिवस

कानपुर-उत्तर प्रदेश शासन द्वारा दिये गये निर्देश के क्रम में प्रत्येक गुरुवार को मानचित्र संबंधी समस्याओं के निस्तारण हेतु मानचित्र समाधान दिवस आयोजित किया जायेगा जिसमें मानचित्र के आवेदक आर्किटेक्ट अपनी समस्याओं के साथ उपस्थित हो सकते है, जिसका निस्तारण तत्काल कराया जायेगा इसी क्रम में कानपुर विकास प्राधिकरण के सभागार कक्ष में आवास एवं शहरी नियोजन विभाग द्वारा दिये गये निर्देशों के अनुपालन में मानचित्र समाधान दिवस का आयोजन किया गया, जिसमें प्राधिकरण के उपाध्यक्ष, सचिव व अन्य अधिकारी, कर्मचारीगण उपस्थित रहे मानचित्र समाधान दिवस में प्राधिकरण स्तर पर लम्बित अनापत्तियों की भी समीक्षा की गई तथा लैंड बैंक व विक्रय अनुभाग को तत्काल लम्बित अनापत्तियों को निर्गत किये जाने के निद्रेश दिये गये उक्त के अतिरिक्त मानचित्र स्वीकृति में आने वाली समस्याओं के निराकरण हेतु 15 आवेदनकर्ताओं द्वारा अपनी समस्याएं मौखिक, लिखित रूप से प्रस्तुत की गई जिनका निराकरण/समाधान अधिकारियों द्वारा तत्काल करा दिया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

नमस्कार,J news India में आपका हार्दिक अभिनंदन हैं, यहां आपकों 24×7 के तर्ज पर पल-पल की अपडेट खबरों की जानकारी से रूबरू कराया जाएगा,खबर और विज्ञापन के लिए संपर्क करें- +91 9044953076,हमारे यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें साथ ही फेसबुक पेज को लाइक अवश्य करें।धन्यवाद