जिलाधिकारी ने किया भगवान जगन्नाथ रथयात्रा मार्ग का निरीक्षण, दिए आवश्यक निर्देश

आगामी मोहर्रम के दृष्टिगत नवाबगंज स्थित बड़ी कर्बला का भी जिलाधिकारी द्वारा किया गया निरीक्षण

कानपुर-उत्तर प्रदेश में उड़ीसा की सांस्कृतिक परंपरा की जीवंत झलक दिखाने वाली ऐतिहासिक जगन्नाथ रथयात्रा की तैयारियों का जिलाधिकारी जितेन्द्र प्रताप सिंह ने स्थलीय निरीक्षण किया उन्होंने बताया कि यह रथयात्रा कानपुर की सबसे विशिष्ट और गौरवशाली धार्मिक परंपरा है, जिसकी पृष्ठभूमि करीब ढाई सौ वर्षों से शहर के सांस्कृतिक जीवन का हिस्सा रही है रथयात्रा न केवल श्रद्धा का प्रतीक है, बल्कि सामाजिक समरसता और सांस्कृतिक एकता का जीवंत उदाहरण भी है रथयात्रा कल 27 जून को सायं 5 बजे प्रारंभ होगी, जो नगर के लगभग 5.5 किलोमीटर लंबे मार्ग से होकर गुजरेगी आयोजन की व्यापकता और श्रद्धालुओं की संख्या को देखते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा 25 जून को रथयात्रा की तैयारियों की समीक्षा की गई थी तथा संबंधित विभागों को स्पष्ट दिशा-निर्देश दिए गए थे जिलाधिकारी ने कहा कि यह परंपरा उत्तर प्रदेश और उड़ीसा के बीच सांस्कृतिक सेतु की तरह है, जिसे प्रशासन पूर्ण सुरक्षा, समन्वय और गरिमा के साथ संपन्न कराने को कटिबद्ध है, सफाई, पेयजल, विद्युत व्यवस्था, प्रकाश आदि अधिकांश तैयारियां पूर्ण हो चुकी हैं शेष कार्य आज सायं तक पूरा कर लिए जाएंगे जिलाधिकारी जितेन्द्र प्रताप सिंह ने नागरिकों से आग्रह किया है कि वे रथयात्रा में उत्साह पूर्वक सहभागी बनें, अनुशासन बनाए रखें और इस ऐतिहासिक परंपरा को सम्मान और संयम के साथ आगे बढ़ाएं, निरीक्षण में अपर नगर आयुक्त, अपर जिलाधिकारी नगर, पुलिस प्रशासन और अन्य विभागीय अधिकारी एवं क्षेत्रीय पार्षद अमित गुप्ता एवं मंदिर प्रशासन के समस्त लोग उपस्थित रहे

इसी क्रम में जिलाधिकारी जितेन्द्र प्रताप सिंह ने आगामी मोहर्रम के दृष्टिगत नवाबगंज स्थित बड़ी कर्बला का निरीक्षण किया निरीक्षण के दौरान उन्होंने कर्बला में आने वाली भारी भीड़ को ध्यान में रखते हुए समुचित व्यवस्थाएं सुनिश्चित कराने के निर्देश दिए उन्होंने जिला प्रशासन की ओर से मेडिकल कैंप, केस्को तथा नगर निगम के अधिकारियों की उपस्थिति में कैंप लगाने के निर्देश दिए, जिससे किसी भी आपात स्थिति में तत्काल सहायता प्रदान की जा सके साथ ही उन्होंने अतिरिक्त एम्बुलेंस, मोबाइल टॉयलेट तथा शुद्ध पेयजल व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए निरीक्षण के दौरान अपर जिलाधिकारी नगर, अपर नगर आयुक्त तथा अन्य संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

नमस्कार,J news India में आपका हार्दिक अभिनंदन हैं, यहां आपकों 24×7 के तर्ज पर पल-पल की अपडेट खबरों की जानकारी से रूबरू कराया जाएगा,खबर और विज्ञापन के लिए संपर्क करें- +91 9044953076,हमारे यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें साथ ही फेसबुक पेज को लाइक अवश्य करें।धन्यवाद