पॉर्न विडियो देखने व फर्जी मुकदमें में फसाने की धमकी देने वाले गैंग के 4 अभियुक्त गिरफ्तार

पीड़ितों को पॉर्न विडियो देखने के एवज में फर्जी मुकदमें में फसाने की धमकी के नाम की जाती थी लाखों की ठगी

कानपुर-बढ़ते साइबर अपराधों की रोकथाम के दृष्टिगत पुलिस कमिश्नरेट कानपुर नगर द्वारा गृह मंत्रालय के निर्देशन में I4C द्वारा संचालित प्रतिबिंब पोर्टल के माध्यम से चिन्हित किये गये साइबर क्राइम हॉटस्पॉट की जांच के क्रम में थाना साइबर क्राइम कानपुर नगर द्वारा चिन्हित साइबर क्राइम हॉट स्पॉट से संबंधित पीड़ितों द्वारा एनसीआरपी पोर्टल पर पंजीकृत दर्जनों शिकायतों में अकिंत संदिग्ध डेटा (संदिग्ध लाभार्थी बैंक खाते, कॉलिंग नंबरों) की जांच साइबर, सर्विलांस तकनीकी से करते हुए साइबर क्राइम हॉटस्पॉट को संचालित करने वाले संदिग्धों को चिन्हित किया गया तत्पश्चात प्रभारी निरीक्षक थाना साइबर क्राइम कानपुर नगर द्वारा अभियुक्तों के विरुद्ध 66 डी आईटी एक्ट तथा धारा 42 दूर संचार अधिनियम 2023 के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया जिसमें अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु उच्चाधिकारियों द्वारा साइबर क्राइम पुलिस टीम का गठन किया गया जिसमें सफलतापूर्वक साइबर क्राइम पुलिस टीम द्वारा कानपुर नगर में संचालित साइबर क्राइम हॉट स्पॉट गैंग के 4 अभियुक्तों को लोकेशन की सहायता से कानपुर नगर से गिरफ्तार कर लिया गया

घटना का संक्षिप्त विवरण : गृह मंत्रालय के निर्देशन में I4C (Indian Cyber crime Coordination Centre) द्वारा संचालित प्रतिबिंब पोर्टल के माध्यम से कानपुर नगर में चिन्हित किये गये साइबर क्राइम हॉट स्पॉट द्वारा कानपुर नगर के क्षेत्र गुजैनी बर्रा किदवई नगर नौबस्ता आदि के आमजन मानस से पॉर्न विडियो देखने व फर्जी मुकदमें में फसाने की धमकी के नाम पर लाखों रुपयों की साइबर ठगी किये जाने के संबंध में पीड़ित द्वारा एनसीआरपी पर पंजीकृत दर्जनों अकिंत करायी गई जिसके आधार पर प्रतिबिंब पोर्टल द्वारा उक्त साइबर क्राइम की घटनाओं को अंजाम देने वाले स्थान एवं लोगों को रेड हॉट स्पॉट चिन्हित किया गया

पुलिस कार्यवाही : थाना साइबर क्राइम कानपुर नगर द्वारा संबंधित उपरोक्त चिन्हित रेड हॉटस्पॉट के डेटा की साइबर सर्विलांस तकनीकी से तत्काल जांच शुरु की गई जिसमें कठिन परिश्रम कर साइबर पुलिस टीम द्वारा हॉटस्पॉट संचालित करने वाले अभियुक्तों को चिन्हित कर किया गया जिसके बाद अभियुक्तों के विरुद्ध 66 डी आईटी एक्ट तथा धारा 42 दूरसंचार अधिनियम 2023 के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया जिसमें अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु उच्चाधिकारियों द्वारा साइबर क्राइम पुलिस टीम का गठन किया गया जिसमें सफलतापूर्वक साइबर क्राइम पुलिस टीम द्वारा कानपुर नगर में संचालित साइबर क्राइम हॉट स्पॉट गैंग के 04 अभियुक्तों को लोकेशन की सहायता से कानपुर नगर से मय घटनाओं में प्रयुक्त डिवाइस अन्य माल के साथ गिरफ्तार कर लिया गया, गिरफ्तार 4 नफर अभियुक्तों को न्यायालय कानपुर नगर द्वारा न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेजा जा रहा है

गिरफ्तार अभियुक्त शिवम वर्मा, अंकित दीक्षित, गौरव सचान, कासान इनके पास से बरामदगी में 3 अदद बायोमेट्रिक मशीन मंत्रा, 1 फिनो बैंक पेमेंट मिनी एटीएम डिवाइस, 7 एयरटेल 5G प्री एक्टिवेटेड सिम, 1 वोडाफोन सिम प्री एक्टिवेटेड, 12 फिनो बैंक डेबिट कार्ड, 95 एयरटेल 5G सिम, 38 फिनो बैंक अकाउंट कोंबो किट, 1 एयरटेल पेमेंट बैंक किट, 5 अदद मोबाइल

गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम थाना साइबर क्राइम प्रभारी निरीक्षक सुनील कुमार वर्मा, उपनिरीक्षक पुनीत तोमर, उपनिरीक्षक गौरव अत्री, हेड कांस्टेबल फिरोज बदर, हेड कांस्टेबल अजय कुमार सिंह, हेड कांस्टेबल शरीफ, कांस्टेबल राहुल यादव, कांस्टेबल सौरभ पाण्डेय, चालक आरक्षी प्रवीन कुमार शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

नमस्कार,J news India में आपका हार्दिक अभिनंदन हैं, यहां आपकों 24×7 के तर्ज पर पल-पल की अपडेट खबरों की जानकारी से रूबरू कराया जाएगा,खबर और विज्ञापन के लिए संपर्क करें- +91 9044953076,हमारे यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें साथ ही फेसबुक पेज को लाइक अवश्य करें।धन्यवाद