कानपुर-कानपुर नगर निगम मुख्यालय स्थित समिति कक्ष में महापौर द्वारा जोन-4 एवं जोन-5 मे नाला/नाली सफाई के संबंध में पार्षद एवं अधिकारियों के साथ बैठक आहूत की गई है बैठक में महापौर ने कहा मै नगर आयुक्त एवं नगर निगम की पूरी टीम को बधाई देती हूॅ कि इस वर्ष नाला/नाली सफाई कार्य पूर्व वर्षो से बेहतर हुआ है एवं जल भराव के संबंध में जनता से शिकायते भी कम आ रही है महापौर द्वारा पार्षदों को अपने-अपने क्षेत्र की नाला/नाली सफाई के सम्बन्ध में कार्यों से अवगत कराने हेतु निर्देशित किया गया वार्ड 15 मकरार्बटगंज के पार्षद सौरभ देव ने अवगत कराया कि अभियन्त्रण विभाग के 75 प्रतिशत कार्य हो चुका है सीसामऊ नाले से इस बार लगभग 200 ट्रक सिल्ट निकल चुका है अभी कार्य चल रहा है, जो ऐतिहासिक सफाई कार्य है स्वास्थ्य विभाग का नाला सफाई कार्य पूर्ण हो गया है गलियों में अतिक्रमण है मेट्रो द्वारा पीडब्ल्यूडी आफिस मकरार्बटगंज आफिस के पास जाने वाली सीवर लाईन को सीमेन्ट की बोरियों से जाम कर दिया है, जिसके कारण सीवर लाईन चोक है मेरे क्षेत्र में डॉ० अंकुर गुप्ता, एलेन हाउस, खलासी लाईन, परशुराम वाटिका, कमिश्नर आवास के पास गली पिट क्षतिग्रस्त है महापौर के निर्देश के क्रम में अधिशाषी अभियंता जोन-4 ने अवगत कराया कि सीवर लाईन एवं मेन होल जाम है मेट्रो से वार्ता हो गई है नगर आयुक्त सुधीर कुमार ने निर्देशित किया कि मेट्रो से वार्ता करके आज ही सीवर लाईन चालू कराये जाने सम्बन्धित कार्य कराये, वार्ड 75 सूटरगंज के पार्षद मोहम्मद उमर ने कहा कि वीआईपी रोड पर गहरा नाला है वीआईपी रोड पर पावर हाउस के सामने एवं कई स्थानों पर नाला क्षतिग्रस्त है भैरोघाट से टेफ्को तक क्षतिग्रस्त नाला बनाया जाना है, जिसके कारण वीआईपी रोड एवं खलासी लाईन में जलभराव हो जाता है, पीडब्ल्यूडी अनुमति नही दे रहा है महापौर ने मुख्य अभियंता ‘‘सिविल’’ को निर्देशित किया कि तत्काल क्षतिग्रस्त नाला निर्माण कराया जाये, वार्ड 03 चुन्नीगंज के पार्षद इशरत अली ने अवगत कराया कि बकरमंडी नाले में 4-5 ट्रक सिल्ट जमा है एवं नाले का एक बड़ा खुलता है एवं छोटा गेट जाम है जिसके कारण जल-भराव हो रहा है स्वास्थ्य विभाग के नालो की सफाई हो गई हैं अभियन्त्रण विभाग का सफाई कार्य चल रहा है, वार्ड 04 ग्वालटोली के पार्षद अंकित मौर्या ने कहा कि हमारे क्षेत्र में अभियन्त्रण एवं स्वास्थ्य विभाग के नालों की सफाई कार्य पूर्ण हो गया है, वार्ड 45 के पार्षद रेनू यादव ने कहा कि हमारे क्षेत्र कोई जल-भराव नहीं होता है अभियन्त्रण एवं स्वास्थ्य विभाग का नाला सफाई कार्य पूर्ण हो गया है, वार्ड 20 फजलगंज के पार्षद नीरज कुमार ने अवगत कराया कि मेरे क्षेत्र में दादा नगर एरिया में रेलवे लाईन क्रास करके नाला जाता है किन्तु रेलवे की एनओसी न मिलने के कारण सफाई कार्य नहीं हो पा रहा हैं स्वास्थ्य विभाग के नाले का सफाई कार्य पूर्ण हो गया है साथ ही नाले के ऊपर वाटर लाईन गयी है, लीकेज के कारण गंदा पानी आ रहा हैं, महापौर ने मुख्य अभियन्ता ‘‘सिविल’’ सैय्यद फरीद अख्तर जैदी को निर्देशित रेलवे के अधिकारी के साथ निरीक्षण कराकर स्थिति से अवगत कराते हुए सफाई कार्य कराये एवं जल-कल विभाग लीकेज मरम्मत कार्य कराये वार्ड 51 के पार्षद सुधीर यादव ने कहा कि अभियन्त्रण विभाग बर्रा में राम-जानकी मन्दिर के आगे बाईपास के किनारे नाला बनवा रहा है, किन्तु 02 माह से कार्य बन्द है, जिसके कारण अन्य नालो में जलभराव की समस्या आ रही हैं, महापौर ने मुख्य अभियंता सिविल को तत्काल सम्बन्धित निविदादाता की जानकारी कर कार्य कराये जाने हेतु निर्देशित किया गया, वार्ड 50 पनकी की पार्षद अनुप्रिया दुबे ने अवगत कराया कि अभियन्त्रण एवं स्वास्थ्य विभाग के नाले साफ हो गये है एक नाला क्षतिग्रस्त है वार्ड 16 परमपुरवा की पार्षद विद्या देवी ने अवगत कराया कि हमारे क्षेत्र में नाला-नालियों का सफाई कार्य हो गया है, किन्तु मेट्रो द्वारा नाला तोड़ दिये जाने के कारण जलभराव हो रहा है, वार्ड 93 के गोविन्द नगर उत्तरी के पार्षद नवीन पण्डित ने कहा कि मेट्रो द्वारा 300 मीटर सीवर लाईन गिट्टी इत्यादि के कारण जाम हो गयी हैं, जिससे दक्षिण क्षेत्र में काफी समस्या आ रही है, वार्ड 72 दबौली के पार्षद वन्दना शर्मा ने अवगत कराया कि नाला, नाली साफ हो गये है, किन्तु दुर्गा मन्दिर रोड पर अतिक्रमण के कारण सफाई कार्य नहीं हो पा रहा हैं, वार्ड 06 भन्नानापुरवा की पार्षद गुड़िया ने अवगत कराया कि अभियन्त्रण एवं स्वास्थ्य विभाग के नाले साफ हो गये है, किन्तु जीटी रोड पर जलभराव होता है, वार्ड 55 गुजैनी की पार्षद अंजुलि दीक्षित ने अवगत कराया कि अभियन्त्रण विभाग के 55 प्रतिशत एवं स्वास्थ्य विभाग का पूर्ण सफाई कार्य हो गया है साथ ही गुजैनी नाले में दादा नगर, इस्पात नगर का पानी हाईवे में 100 मीटर तक बराबर चलता है, किन्तु ऊंचा हो जाने के कारण जलभराव हो रहा है महापौर द्वारा नाला सफाई पूर्ण न होने के सम्बन्ध में पूछे जाने पर अधिशाषी अभियन्ता, जोन-5 कमलेश पटेल ने अवगत कराया कि नालो पर रैम्प और दुकाने बनी हुई है तोड़कर ही सफाई कार्य हो पायेगा। हाईवे से गुजरने वाले नाले को मशीन से सफाई कार्य करा रहे है, महापौर द्वारा मुख्य अभियंता ‘‘सिविल’’ अतिक्रमण हटाकर सफाई कार्य के निर्देश दिये वार्ड 67 बर्रा पश्चिम के पार्षद देवेन्द्र द्विवेदी के पार्षद ने मेट्रो के कार्य के कारण नाला बन्द है, 18-20 दिन से क्षेत्र की जनता परेशान है, मेट्रो ने सड़क की चौड़ाई भी कम कर दी है, जिसके कारण भविष्य में समस्या होगी बैठक में पार्षद नवीन पण्डित, सौरभ देव, गोविन्द शुक्ला, वीरेन्द्र सिंह, विवेक शर्मा, आलोक पाण्डेय, जितेन्द्र वाजपेयी, लक्ष्मी कोरी, इशरत अली, उमर, अंकित मौर्या, वीरेन्द्र सिंह, सुधीर यादव, विद्या देवी, नगर आयुक्त सुधीर कुमार, अपर नगर आयुक्त मोहम्मद अवेश, जगदीश यादव, जोनल अधिकारी, जोन-4 राजेश सिंह, जेडएसओ-4 देवेन्द्र, जोनल अभियन्ता, जोन-4 नानक चन्द्र, अधिशाषी अभियन्ता,जोन-4 जलकल रमेश चन्द्रा, जोनल अभियन्ता, जोन-5 कमलेश पटेल, जेडएसओ-5 अवनीश, अधिशाषी अभियन्ता, जोन-5 जलकल रामेन्द्र इत्यादि उपस्थित रहे।
महापौर ने नाला/नाली सफाई के संबंध में पार्षद एवं अधिकारियों के साथ की बैठक