भाजपा मंडल ने पदाधिकारियों के संग थाना पहुंच दिया ज्ञापन

कानपुर
भाजपा मंडल अध्यक्ष आनंद सिंह परिहार बिट्टू के नेतृत्व में पदाधिकारियों ने भारी संख्या में बर्रा थाने पहुंच अपनी मांगों को लेकर थाना प्रभारी से मुलाकात कर अपनी मांगे रखी। मंडल अध्यक्ष बिट्टू परिहार ने थाना प्रभारी से मांग करते हुए कहा कि विगत दिनों मंडल अध्यक्ष की छवि धूमिल करने के उद्देश्य से उनके खिलाफ सोशल मीडिया में गलत तरीके से पोस्ट वायरल की जा रही है जिस पर थाना प्रभारी ने कार्रवाई करने का आश्वासन दिया। वहीं दूसरी ओर वार्ड 45 पार्षद ने कुछ व्यक्तियों के साथ मिलकर राजू दास महाराज के चित्र पर जूते चप्पल से मारते हुए वीडियो वायरल हुआ जिस पर पदाधिकारियों ने कड़ी कार्रवाई की मांग की। मंडल अध्यक्ष ने वार्ड 51 के पार्क पर विभिन्न समितियों के संग कल 7 बजे सामूहिक हनुमान चालीसा पाठ करने हेतु सूचित किया गया इस दौरान मुख्य रूप से मण्डल अध्यक्ष आनन्द सिंह परिहार बिट्टू पूर्व मण्डल अध्यक्ष पंकज गुप्ता अजय शर्मा राजीव चक्रवाती, दुर्गेश त्रिपाठी प्रवीण मिश्रा मनीष मिश्र अशोक पाण्डेय राजेश सिंह लल्ला द्विवेदी अर्जुन साहू अन्नू चंदेल आदि कार्यकर्ता मौजूद रहेंगे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

नमस्कार,J news India में आपका हार्दिक अभिनंदन हैं, यहां आपकों 24×7 के तर्ज पर पल-पल की अपडेट खबरों की जानकारी से रूबरू कराया जाएगा,खबर और विज्ञापन के लिए संपर्क करें- +91 9044953076,हमारे यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें साथ ही फेसबुक पेज को लाइक अवश्य करें।धन्यवाद