कौशाम्बी की नाबालिग रेप पीडित बेटी को न्याय दिलाने के लिये ज्ञापन

कानपुर, अखिल भारतीय पिछड़ावर्ग फेडरेशन व सामाजिक संगठनो का संयुक्त मंच द्वारा दिनॉक 20-06-2025 को बलात्कारी सिद्धार्थ तिवारी को जमानत देने के विरोध मे कानपुर जिलाधिकारी के माध्यम से मुख्यमंत्री उ0प्र0 शासन को ज्ञापन दिया!विवेक पाल ने बताया कि ग्राम लोहंडा थाना सैनी जनपद कौशांबी में 8 वर्षीय नाबालिक बेटी के साथ यौन शोषण गांव के ही सिद्धार्थ पुत्र स्व0 रामबाबू तिवारी द्वारा किया जाता है जिसमें पुलिस प्रशासन द्वारा मुकदमा दर्ज कर अपराधी को जेल भेज दिया जाता है। अपराधी के पिता बेटे के कृत से लोक लाज के कारण जहर खा लेते हैं और उनकी मृत्यु हो जाती है जिसमें शासन के दबाव में निर्दोष पीड़िता के पिता, चाचा, व भाई को अभियुक्त बनाकर जेल भेज दिया जाता है और अपराधी सिद्धार्थ तिवारी उर्फ धुन्नू को जमानत दे दी जाती है तथा साथ में वर्तमान ग्राम प्रधान भूपनारायण पाल को ₹25000 का इनाम घोषित कर एनकाउंटर की कार्रवाई कर दी जाती है जो न्याय संगत नहीं है सरकार मे बैठे कुछ मनुवादी लोग मनमाने तरीके से कानून से खिलवाड़ कर रहे है जिससे पूरी जनता दुखी है
*संयोजक गोविन्द नारायण ने कहा कि हम ये मांग करते हैं कि उक्त घटना घटना की सीबीआई जांच हो, पीड़िता के परिवार की सुरक्षा की जाये,वर्तमान ग्राम प्रधान भूत नारायण पाल पर इन्काउंटर की कार्यवाही तत्काल प्रभाव से समाप्त किया जाये, पीड़ित के पिता, चाचा, भाई को जेल से रिहा कराया जाए,पीड़िता का परिवार आर्थिक तंगी व भुखमरी का शिकार है इसलिए मुख्यमंत्री राहत कोष से आर्थिक सहायता प्रदान की जाए ज्ञापन देने वाले:- प्रतिभा अटल पाल, चमन खन्ना, विवेक पाल, गोविंद नारायण, श्रीकान्त पाल, सुरेश कुमार वर्मा, देवीप्रसाद निषाद, औसान सिंह यादव, रामपाल नागवंशी, डा0 एसके चौधरी, सोनेलाल गौतम, हरीनारायण बौद्ध, इंजि0 भारत राजयोगी, एड0 आनन्द गौतम, शिवकुमार सोनवानी, हिमॉन्शू जनवादी, आरपी पाल, कल्लू नेता, राजेन्द्र पाल (नन्हे), डीएन पाल, अतर सिंह, कुलदीप पेरियार, बलराम सिंह यादव, चन्दन पाल, देवनारायण पाल, उमाकांत विश्वकर्मा, विनोद पाल आदि लोग उपस्थित लोग उपस्थित थे!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

नमस्कार,J news India में आपका हार्दिक अभिनंदन हैं, यहां आपकों 24×7 के तर्ज पर पल-पल की अपडेट खबरों की जानकारी से रूबरू कराया जाएगा,खबर और विज्ञापन के लिए संपर्क करें- +91 9044953076,हमारे यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें साथ ही फेसबुक पेज को लाइक अवश्य करें।धन्यवाद