चोरी गए 51 मोबाइल बरामद कर पुलिस ने मालिकों को सौंपे
मनीष गुप्ता
कानपुर।
जिले के विभिन्न इलाकों से गुम या चोरी हुए 51 मोबाइल को जब्त कर उनके असली मालिकों को सौंपे गए इससे मोबाइल धारकों के चेहरे पर खुशी देखने को मिली मोबाइल पाकर लोगों ने पुलिस को धन्यवाद दिया तथा गदगद दिखे मोबाइल पाने के बाद लोगों ने बताया कि वे मोबाइल मिलने की आस छोड़ चुके थे लेकिन पुलिस की मदद से उन्हें दोबारा उनका मोबाइल मिला है, बताते चलें कि बुधवार को क्राइम ब्रांच, पुलिस कमिश्नरेट कानपुर नगर द्वारा गुमशुदा 51 मोबाइल फोन बरामद कर सम्बन्धित लोगों को दिये गये सर्विलांस सेल टीम द्वारा वर्ष 2024 व 2025 में जनपद कानपुर नगर में खोये व गुम हुये मोबाइल फोन से सम्बन्धित प्राप्त प्रार्थना पत्रों के आधार पर कार्यवाही करते हुए कुल 51मोबाइल फोन कीमत लगभग 10.20 लाख रूपये को जनपद की सर्विलांस टीम द्वारा बरामद कर पुलिस उपायुक्त अपराध व अपर पुलिस उपायुक्त अपराध द्वारा आवेदकों को प्रदान किये गये पुलिस उपायुक्त अपराध ने बताया कि अपराध की रोकथाम के लिए लगातार कार्यवाही की जा रही है आए दिन मोबाइल फोन गुम होने, छिनतई व मोबाइल चोरी की घटनाएं सामने आती है अपराधियों द्वारा ऐसे मोबाइल का उपयोग भी आपराधिक घटनाओं को अंजाम देने में किया जा रहा है इन बातों को संज्ञान में आते ही विशेष टीम का गठन कर खोए हुए मोबाइल फोन की बरामदगी के लिए लगातार छापेमारी अभियान चलाया जा रहा है जो आगे भी चलता रहेगा ।