महाना के बाद विधायक मैथानी एवं अरुण पाठक उतरे सीएमओ के पक्ष में

विधायकों ने डिप्टी सीएम व चिकित्सा स्वास्थ्य मंत्री को लिखा पत्र; बोले सीएमओ अच्छे अधिकारी

कानपुर-विवादित ऑडियो सामने आने के बाद कानपुर डीएम जितेंद्र प्रताप सिंह और सीएमओ डॉ. हरिदत्त नेमी के बीच उपजा विवाद गहराता जा रहा है डीएम ने जहां शासन को सीएमओ को हटाने के लिए पत्र लिखा है वहीं, सीएमओ के पक्ष में विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना के बाद 2 विधायक भी सामने आ गए हैं भाजपा विधायक सुरेंद्र मैथानी व एमएलसी अरुण पाठक ने सीएमओ के पक्ष में लेटर लिखकर डिप्टी सीएम व चिकित्सा स्वास्थ्य मंत्री बृजेश पाठक को कानपुर में ही रखने के लिए कहा है पहले विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना ने डिप्टी सीएम को पत्र लिखा था अब एमएलसी अरुण पाठक ने डिप्टी सीएम को पत्र लिखा है पत्र में उन्होंने लिखा है कि केंद्र व राज्य सरकार द्वारा चलाई जा रही सभी योजनाओं का क्रियान्वयन लगन के साथ किया है इसलिए सीएमओ को कानपुर में ही पदस्थ रखा जाए विधायक बोले कानपुर में ही रहना चाहिए मामले में विधायक अरुण पाठक से बात की गई तो उन्होंने कहा कि सीएमओ मेरे पास आए थे उन्होंने मुझे ट्रांसफर किए जाने को लेकर बात बताई थी 14 जून को मैंने डिप्टी सीएम को सीएमओ को कानपुर में ही रखने के लिए पत्र भेजा है ऐसे अच्छे अधिकारियों को कानपुर में ही रहना चाहिए, डीएम ने कमी पकड़ी तो शासन लेगा फैसला बतौर जन-प्रतिनिधि मैंने जनता की सहायता के लिए जो भी कार्य सौंपे हैं उनका क्रियान्वयन उन्होंने अच्छे ढंग से किया है इसलिए मैंने उनके पक्ष में लेटर लिखा है अगर डीएम ने उनके खिलाफ कोई कमी पकड़ी है तो उनके पत्र पर शासन फैसला लेगा शासन को उस पर कार्यवाही करनी है तो कार्यवाही होगी विधायक सुरेंद्र मैथानी भी समर्थन में उतरे मामले में भाजपा विधायक सुरेंद्र मैथानी भी सीएमओ के समर्थन में उतर आए हैं उन्होंने भी सीएमओ के पक्ष में पत्र लिखते हुए सीएमओ को कानपुर में ही तैनात रखने के लिए डिप्टी सीएम को पत्र लिखा है 15 जून को विधायक ने पत्र लिखकर लखनऊ भेजा है आपकों बताते चलें कि इससे पहले विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना ने भी डिप्टी सीएम व चिकित्सा स्वास्थ्य मंत्री बृजेश पाठक को पत्र लिखकर सीएमओ को कानपुर में ही रखने की मांग की है सतीश महाना ने बताया कि सीएमओ 11 जून को आवास पर आए थे उन्होंने बताया था कि उनका शासनादेश विरुद्ध तबादला किया जा रहा है पूरी बात सुनने के बाद मैंने बीते 11 जून को डिप्टी सीएम एवं चिकित्सा स्वास्थ्य मंत्री को पत्र लिखा था विधायक ने डिप्टी सीएम को सीएमओ के पक्ष में लिखा पत्र पत्र का हवाला देते हुए उन्होंने बताया कि कानपुर में तैनात सीएमओ का कार्य एवं व्यवहार आमजन और जनप्रतिनिधियों के प्रति मृदुल व सराहनीय है प्रदेश सरकार की योजनाओं को भी शासन की मंशा के मुताबिक सीएमओ मूर्त रूप देते हैं इस वजह से जनहित में इन्हें बनाए रखने पर विचार हो रही बात डीएम और सीएमओ के मतभेद की जानकारी नहीं है डीएम और सीएमओ के बीच विवाद बता दें कि विवादित ऑडियो सामने आने के बाद डीएम और सीएमओ के बीच विवाद गहराता जा रहा है सीएमओ की एक ऑडियो रिकॉर्डिंग में सीएमओ डीएम पर कई गंभीर आरोप लगा रहे हैं हालांकि सीएमओ इसे फेक बता रहे हैं इसकी जानकारी डीएम को हुई तो उन्होंने सीएमओ को बैठक से बाहर का रास्ता दिखा दिया डीएम ने शासन को पत्र लिखकर सीएमओ को हटाने की भी मांग की है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

नमस्कार,J news India में आपका हार्दिक अभिनंदन हैं, यहां आपकों 24×7 के तर्ज पर पल-पल की अपडेट खबरों की जानकारी से रूबरू कराया जाएगा,खबर और विज्ञापन के लिए संपर्क करें- +91 9044953076,हमारे यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें साथ ही फेसबुक पेज को लाइक अवश्य करें।धन्यवाद