कानपुर-शहरों में कैंसर इलाज के लिए एक बड़ी उपलब्धि हासिल करते हुए पारस हेल्थ कानपुर ने 60 साल की महिला की जटिल सर्जरी कर उसे नया जीवन दिया महिला की जांघ की हड्डी (घुटने के पास) में जायंट सेल ट्यूमर था डॉक्टरों ने पैर को काटे बिना ट्यूमर हटाया और सिर्फ 24 घंटे में महिला बिना दर्द के चलने भी लगी मरीज को करीब तीन महीने से तेज दर्द और चलने में परेशानी हो रही थी लखनऊ और कानपुर के कई अस्पतालों में दिखाने के बाद भी मामला गंभीर होने के कारण उसे सही इलाज नहीं मिल पाया पारस हेल्थ कानपुर में की गई पूरी जांच (PET स्कैन सहित) से पता चला कि ट्यूमर फैला नहीं था और सिर्फ एक जगह तक सीमित था इसके आधार पर डॉक्टरों ने पैर काटने की जगह उसे बचाने का फैसला किया और सफल सर्जरी की इस सर्जरी का नेतृत्व डॉ. जगनदीप सिंह विरक (सीनियर कंसल्टेंट, ऑर्थो-ऑन्कोलॉजी) ने किया उनकी सहायता डॉ. आदित्य नरूला (कंसल्टेंट ऑर्थोपेडिक) और अनुभवी मेडिकल टीम ने की चार घंटे चली इस जटिल सर्जरी में जांघ की हड्डी का कैंसर वाला हिस्सा बहुत सावधानी से हटाया गया, साथ ही नसों और खून की नलियों को सुरक्षित रखा गया फिर वहां एक खास मेटल का कृत्रिम जोड़ (एंडोप्रोस्थेसिस) लगाया गया डॉ. जगनदीप सिंह विरक (सीनियर कंसल्टेंट, ऑर्थो-ऑन्कोलॉजी) ने कहा, “लिंब साल्वेज सर्जरी से हम ट्यूमर को हटाते हुए मरीज के हाथ-पैर की बनावट और चलने-फिरने की क्षमता को बचा सकते हैं ये सर्जरी जटिल होती हैं, लेकिन सही अनुभव और सुविधाएं मिलने पर यह इलाज मरीज को पैर काटने की तुलना में कहीं बेहतर जीवन गुणवत्ता देता है “डॉ. आदित्य नरूला (कंसल्टेंट ऑर्थोपेडिक) ने बताया, “जायंट सेल ट्यूमर एक दुर्लभ लेकिन तेजी से बढ़ने वाला हड्डी का ट्यूमर है, जो बिना किसी खास कारण के भी हो सकता है अगर समय पर इलाज न हो तो हड्डी कमजोर होती जाती है, फ्रैक्चर हो सकते हैं और गंभीर समस्याएं हो सकती हैं यह बीमारी हर 1 लाख व्यस्कों में से एक और हर 10,000 बच्चों में से एक को होती है “यह पारस हेल्थ कानपुर में हड्डी के ट्यूमर की चौथी सफल लिंब साल्वेज सर्जरी है इससे पहले इसी साल एक 13 साल की लड़की की पैर की हड्डी में ट्यूमर होने पर ऐसी ही सर्जरी सफलता पूर्वक की गई थी हाल ही में हुई सर्जरी के बाद मरीज की हालत बेहतर है और वह धीरे-धीरे चलना शुरू कर चुकी है आने वाले हफ्तों में उसके सामान्य दिनचर्या पर लौटने की उम्मीद है और अभी तक कोई परेशानी नहीं पाई गई है। पारस हेल्थ कानपुर उन्नत ऑर्थो-ऑन्कोलॉजी सेवाएं देकर टियर-2 और टियर-3 शहरों के मरीजों को विशेष कैंसर इलाज के लिए एक नई उम्मीद दे रहा है।
पारस हेल्थ कानपुर ने 60 साल की महिला की जटिल सर्जरी कर दिया नया जीवन