कानपुर मेट्रो स्टेशन बने पुस्तक प्रेमियों के पसंदीदा पॉइंट

स्टेशनों पर आयोजित पुस्तक मेलों से मिल रहा पुस्तक पढ़ने की संस्कृति को बढ़ावा

कानपुर-कानपुर मेट्रो अपने यात्रियों के यात्रा अनुभव को बेहतर बनाने के लिए लगातार प्रयासरत रहता है प्रॉयोरिटी कॉरिडोर (आईआईटी-मोती झील) के शुभारंभ के बाद से ही मोती झील मेट्रो स्टेशन पर पुस्तक मेले आयोजित करने का सिलसिला शुरू हुआ था यात्री सेवा विस्तार के बाद अब पहली बार अंडर ग्राउंड स्टेशनों पर भी पुस्तक मेले लगाए गए हैं, जिन्हें यात्रियों द्वारा काफी पसंद किया जा रहा है पुस्तक पढ़ने की संस्कृति को बढ़ावा देने के उद्देश्य से आयोजित ये पुस्तक मेले कानपुर मेट्रो से यात्रा के अनुभव को और भी समृद्ध कर रहे हैं वर्तमान में विभिन्न संस्थाओं के सहयोग से कानपुर मेट्रो के तीन स्टेशनों; कानपुर सेंट्रल, बड़ा चौराहा और मोती झील में पुस्तक मेले लगाए गए हैं ये पुस्तक मेले जून माह के अंत तक जारी रहेंगे, जिसके बाद इन्हें आगे भी बढ़ाया जा सकता है मेट्रो के एनसीएमसी गोस्मार्ट कार्डधारकों को यहां 10 प्रतिशत अतिरिक्त डिस्काउंट का लाभ मिल रहा है पुस्तक प्रेमियों के लिए खास तोहफा साहित्य प्रेमियों के लिए कानपुर मेट्रो स्टेशनों पर लगे ये पुस्तक मेले किसी वरदान से कम नहीं पुस्तकों के शौकीन अपनी यात्रा से कुछ समय निकालकर यहां अपनी पसंदीदा पुस्तकें खरीदने पहुंचते हैं बुक फेयर में पहुंचकर वे खुद को अपने प्रिय लेखकों की किताबों से घिरा पाते हैं और कुछ देर के लिए उस वातावरण में खो जाते हैं यात्रा के दौरान पुस्तक एक अच्छे साथी की भूमिका भी निभा सकता है मित्रों संग पुस्तकों के कथ्य या उससे जुड़े किस्सों पर चर्चा करना यात्रियों को बौद्धिक संतुष्टि प्रदान करता है जानकारी का दायरा बढ़ने के साथ-साथ पाठकों में फिक्शन के अलावा नॉन-फिक्शन की तरफ भी रूझान बढ़ा है हिंदी के अलावा अंग्रेजी रचनाओं की भी अच्छी-खासी मांग पुस्तक मेलों में देखने को मिल रही है पाठकों की पसंद और रुचि को ध्यान में रखते हुए मेले में देश-विदेश के लब्धप्रतिष्ठित लेखकों की रचनाएं उपलब्ध हैं साथ ही, पुस्तक खरीदने वालों को डिस्काउंट का लाभ भी मिल रहा है।

युवाओं के लिए ज्ञान का खजाना: कानपुर मेट्रो के स्टेशनों पर आयोजित तीनों पुस्तक मेलों (कानपुर सेंट्रल, बड़ा चौराहा और मोती झील) में युवाओं के पसंद की पुस्तकों पर विशेष रूप से फोकस किया गया है छात्रों की जरूरतों को ध्यान रखते हुए सामान्य ज्ञान एवं मोटिवेशनल पुस्तकें भी यहां उपलब्ध हैं विवेकानंद और महात्मा गांधी जैसे महापुरूषों की जीवनियां और देश-विदेश के महान साहित्यकारों, मनीषियों और चिंतकों की लिखी हुई पुस्तकें यहां खरीदी जा सकती हैं फाइनेंस और इंवेस्टमेंट में रूचि रखने वाले प्रोफेशनल्स के लिए भी यहां पुस्तकें हैं बच्चों के लिए कॉमिक्स, ’मांगा’ सीरीज, हैरी पॉटर और सुपरहीरोज पर आधारित पुस्तकें भी उपलब्ध हैं पुस्तकों के अलावा युवाओं को पसंद आने वाले मोटिवेशनल पोस्टर, लैंडस्केप और विविध प्रकार के फैंसी स्टेशनरी उत्पाद भी यहां से खरीदे जा सकते हैं उत्तर प्रदेश मेट्रो रेल कॉरपोरेशन लिमिटेड (यूपीएमआरसी) के प्रबंध निदेशक सुशील कुमार के अनुसार, ’’पुस्तक मेला आयोजित कराने का मुख्य उद्देश्य लोगों में पुस्तक पढ़ने की संस्कृति को बढ़ावा देना है साहित्य की विभिन्न विधाओं जैसे कथा, उपन्यास, कविता संग्रह, निबंध, संस्मरण, जीवनी आदि पर आधारित पुस्तकें बुक फेयर में एक ही छत के नीचे खरीदी जा सकती हैं कानपुर मेट्रो द्वारा विभिन्न संस्थाओं के सहयोग से मोतीझील, बड़ा चौराहा और कानपुर सेंट्रल स्टेशनों पर आयोजित किए गए पुस्तक मेलों को मेट्रो यात्रियों का भरपूर समर्थन मिल रहा है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

नमस्कार,J news India में आपका हार्दिक अभिनंदन हैं, यहां आपकों 24×7 के तर्ज पर पल-पल की अपडेट खबरों की जानकारी से रूबरू कराया जाएगा,खबर और विज्ञापन के लिए संपर्क करें- +91 9044953076,हमारे यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें साथ ही फेसबुक पेज को लाइक अवश्य करें।धन्यवाद