कानपुर-उत्तर प्रदेश जल निगम संघर्ष समिति के प्रदेश व्यापी आव्हान पर उत्तर प्रदेश जल निगम नगरीय में सात माह से वेतन व पेंशन न मिलने पर तथा ग्रामीण में भी डीए, डीआर के ऐरियर का भुगतान न करने, जल निगम को दो भागों में विभाजित करने के बाद समस्याओं के निदान के आश्वासन के बाद झूठ बोलने वाली सरकार के खिलाफ मंगलवार को जल निगम के सभी संवर्गों के प्रतिनिधि संगठन द्वारा पूरे प्रदेश सहित कानपुर में इंजीनियर्स, पेंशनर्स कार्यरत सभी संवर्गों के साथियों ने उत्तर प्रदेश जल निगम के मुख्य अभियंता कार्यालय बेनाझाबर में धरना प्रदर्शन करके अपने गुस्से का इजहार किया कार्यक्रम में विशेष रूप से सेवानिवृत्ति कर्मचारी एवं पेंशनर्स एसोसिएशन कानपुर नगर के अध्यक्ष बीएल गुलाबिया ने सम्बोधित करते हुए कहा कि पेंशनर्स का दर्द एक सामान है चाहे वह किसी विभाग का पेंशनर्स क्यों न हो बर्दाश्त योग्य नहीं है सरकार का यह ढुलमुल रवैया अब पेंशनर्स समझ चुका है यदि सरकार ने तत्काल जल निगम कर्मियों व पेंशनर्स को भुगतान नहीं किया तो पेंशनर्स सड़कों पर उतर कर विशाल आन्दोलन करेंगे, धरने के संबोधित करते हुए संयुक्त सफाई कर्मचारी यूनियन जल-कल विभाग के अध्यक्ष सुनील सुमन ने बताया कि यदि जल निगम के कर्मियों एवं पेंशनर्स को भुगतान नहीं किया तो जल संस्थान के कर्मचारी आपके आन्दोलन में सबसे आगे बढ़-चढ़ कर आंदोलन में सम्मिलित होकर उग्र आंदोलन करेंगे धरना प्रदर्शन एवं ज्ञापन सौंपने वालों में प्रमुख रूप से राघवेन्द्र सेन, प्रताप साहनी, बीएल गुलाबिया, सुनील सुमन, राजेश द्विवेदी, ज्ञानेन्द्र चन्देल, अखिलेश कटियार, महेश शुक्ल, अमर सिंह, उमाशंकर दीक्षित, राज कुमार मिश्रा, अल्लार्फु रहमान, मोहम्मद खलील सहित सैकड़ो पेंशनर्स उपस्थित थे।
7 माह से पेंशन एवं वेतन न मिलने से जल निगम कार्यालय में धरना प्रदर्शन कर सौंपा ज्ञापन